{“_id”:”67a38d8b2ebbf1b37901cd4f”,”slug”:”up-there-will-be-changes-in-the-methods-of-selling-liquor-shops-will-not-be-able-to-open-in-multiplex-areas-2025-02-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: शराब बेचने के तरीकों में होंगे बदलाव, मल्टीप्लेक्स एरिया में नहीं खुल सकेंगी प्रीमियम ब्रांड की दुकानें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
wine liqour – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
कैबिनेट की बैठक में बुधवार को आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई। इसके तहत मॉल्स के मल्टीप्लेक्स एरिया में प्रीमियम ब्रांड की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि सक्षम स्तर से अनापत्ति मिलने पर हवाई अड्डों, मेट्रो व रेलवे स्टेशनों पर मुख्य भवन में प्रीमियम रिटेल की दुकानें अनुमन्य हाेंगी। इनका मुख्य द्वार भवन के अंदर होने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। वहीं, पहली बार विदेशी मदिरा की 60 एमएल और 90 एमएल की बोतलों की बिक्री की अनुमति भी दी गई है।
Trending Videos
वैयक्तिक होम लाइसेंस का सरलीकरण
निजी प्रयोग के लिए निर्धारित फुटकर सीमा से अधिक मदिरा क्रय, परिवहन एवं निजी कब्जे में रखने के लिए वैयक्तिक होम लाइसेंस की व्यवस्था सरल की गई है। लाइसेंस के लिए सालाना फीस 11 हजार रुपये और सिक्योरिटी 11 हजार रुपये होगी। लाइसेंस उन लोगों को ही मिलेगा, जो तीन वर्ष से लगातार आयकरदाता होंगे। उन्हें अपना आयकर रिटर्न भी दाखिल करना होगा। इसमें न्यूनतम दो वर्षों में आवेदक द्वारा न्यूनतम 20 प्रतिशत श्रेणी में आयकर का भुगतान किया गया हो। यदि कृषि आय से 20 प्रतिशत आयकर के स्लैब में आने के बावजूद किसी आवेदक पर कर की देयता नहीं बनती हो, तब ऐसा आवेदक भी लाइसेंस के लिए अर्ह होगा।
एसेप्टिक ब्रिक पैक में मिलेगी देशी मदिरा
नई नीति में देशी मदिरा एसेप्टिक ब्रिक पैक में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसका इस्तेमाल करने से शराब में मिलावट होने की आशंका खत्म होती है।
Spread the love सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश का नारा जय जवान, जय किसान, जय संविधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर कोई पक्ष-विपक्ष नहीं होना चाहिए। दुखद बात ये है कि संसद में संविधान को बचाने पर बहस हो रही है। इसलिए आज संविधान को बचाने के लिए फिर […]
Spread the love उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की जेसीटी (ज्वॉइनिंग कांस्टेबल ट्रेनिंग) जून माह से शुरू होगी। इससे पहले, 22 अप्रैल से सभी चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा। डीजीपी मुख्यालय में आईजी स्थापना ने इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी […]
Spread the love {“_id”:”6866cf02f3efcb14400d5b08″,”slug”:”meerut-fighting-and-stone-pelting-over-molestation-dispute-in-ganganagar-four-injured-report-on-20-2025-07-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut: गंगानगर में छेड़छाड़ के विवाद में मारपीट और पथराव, चार घायल, 20 पर रिपोर्ट; देखें वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में लाठी-डंडे चला रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला भी […]