Fact Check: फलस्तीनी लोगों का इस्राइली सेना पर हमले का छह साल पुराना वीडियो कश्मीर से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: फलस्तीनी लोगों का इस्राइली सेना पर हमले का छह साल पुराना वीडियो कश्मीर से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को भारत-पाकिस्तान के संघर्ष से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बिल्डिंग के पीछे खड़े हुए हैं। उनके हाथ में कुछ जलती हुई चीजें भी मौजूद हैं। जैसे ही एक गाड़ी वहां से निकलती है वो लोग उस पर हमला कर देते हैं। गाड़ी में अचानक आग पकड़ लेती है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कश्मीर का है, जहां लोग सैनिकों की गाड़ी पर हमला कर रहे हैं।  

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पड़ताल में पाया कि यह वीडियो छह साल पुराना है। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे लोग फिलिस्तीनी हैं, जो इजरायली सैन्य वाहनों पर हमला कर रहे हैं। जांच में हमें वीडियो का कश्मीर से होने का कोई संकेत नहीं मिला है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कश्मीर के लोगों ने भारतीय  सेना पर हमला किया है।

परवेज मुशर्रफ नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा “अरे वाह! भारतीय लड़ाके कश्मीर से भाग रहे हैं”। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया।  इस दौरान हमें आईआरएनए की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट 16 फरवरी 2019 को प्रकाशित की गई है। इसमें बताया गया है कि फिलिस्तीनियों ने पश्चिमी तट के रामल्लाह में पत्थर और विस्फोटक फेंककर इजरायली सेना और वाहनों को निशाना बनाया है।

इसके बाद हमें एएलआएफ की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वीडियो को शेयर कर बताया गया कि फिलिस्तीनियों ने एक इजरायली सैन्य वाहन में आग लगा दी है।

 

पड़ताल का नतीजा

पड़ताल से साफ है कि वायरल वीडियो का कश्मीर या भारत से कोई संबंध नहीं है। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष 7 से 10 मई 2025 की बीच हुआ था। वहीं, वायरल हो रहा वीडियो 2019 से इंटरनेट पर मौजूद है। वीडियो फलस्तीन-इस्राइल संघर्ष से जुड़ा हुआ है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *