{“_id”:”681c0194b7817b82d20d354e”,”slug”:”up-a-tree-fell-on-a-moving-bolero-due-to-a-storm-in-sultanpur-two-including-the-driver-died-on-the-spot-jcb-2025-05-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सुल्तानपुर में आंधी से चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, चालक समेत दो की मौके पर मौत, बुलानी पड़ी जेसीबी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 08 May 2025 06:28 AM IST
Road accident in Sultanpur: यूपी के सुल्तानपुर जिले में बुधवार को आधी रात के बाद आई आंधी की वजह से चलती गाड़ी पर एक पेड़ गिर गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
सुल्तानपुर में सड़क हादसे में दो की मौत। – फोटो : अमर उजाला।
Trending Videos
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर जिले में बुधवार रात करीब 12 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाएं चलने लगीं और हल्की बारिश शुरू हो गई। मोतिगरपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रही बोलेरो (UP 44 A 4131) पर लखनऊ-बलिया स्टेट हाइवे पर तेज हवा के झोंके से एक पाकड़ का पेड़ गिर पड़ा। यह पेड़ इस चलती गाड़ी पर गिरा। पेड़ गिरने से गाड़ी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Trending Videos
पेड़ का बड़ा हिस्सा अगली सीट पर आया। हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र वर्मा (42) निवासी रामपुर (भोजापुर) थाना मोतिगरपुर और कोतवाली जयसिंहपुर के बरौंसा निवासी ओम प्रकाश वर्मा (45) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे हटा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Spread the love लखनऊ के मानकनगर के रामनगर निवासी विशाल सिंह (22) ने बुधवार को फंदा लगा लिया। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग में रकम डूबने पर जान देने की बात कह रही है। विशाल के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ट्यूशन पढ़ाता था। कुछ समय से वह […]
Spread the love खाड़ी में इस्राइल व अमेरिका के ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच जिले में सड़कों के निर्माण पर संकट छा गया है। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने व बिटुमिन के बढ़ते दामों की वजह से करीब 15 हॉट मिक्स प्लांट ठप हो गए हैं। फिलहाल, ठेकेदारों ने नगर निगम, […]
Spread the love UP Board Compartment Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आज 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे रिजल्ट घोषित किया। कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर […]