{“_id”:”6793c2f2b5e805b6a200d78e”,”slug”:”up-suspected-punjab-youth-living-in-sultanpur-under-disguise-arrested-ats-took-action-these-documents-were-2025-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सुल्तानपुर में हुलिया बदलकर रह रहा पंजाब का संदिग्ध युवक गिरफ्तार, एटीएस ने की कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महाकुंभ की सुरक्षा के दृष्टिगत चौकसी में जुटी यूपी एटीएस ने सुल्तानपुर से पंजाब के फजिलका निवासी संदिग्ध युवक मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह बीते कई दिनों से सुल्तानपुर में हुलिया बदल कर रह रहा था। उसके पास से तमाम कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
Trending Videos
बता दें कि एटीएस की अयोध्या यूनिट को सूचना मिली थी कि पंजाब का रहने वाला एक व्यक्ति कई दिनों से सुल्तानपुर में अपना हुलिया बदल कर रह रहा है। उसने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपना पहचान पत्र भी बनवाया है। जांच में सामने आया कि वह पंजाब के फजिलका जिले का निवासी मान सिंह है।
उसने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद को सुल्तानपुर के कादीपुर स्थित तौकलपुर नगरा का निवासी बताकर फर्जी पहचान पत्र तैयार करवाया था, जिसके बाद किराये के मकान में निवास करने लगा। उसके बैंक खाते की जांच में पता चला कि उसने बड़ौदा यूपी बैंक की सूरापुर शाखा में अपना आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड तथा आजमगढ़ के बूढ़नपुर स्थित ग्राम पंचायत सरैया से जारी जन्म प्रमाण पत्र जमा किया है।
एटीएस की पड़ताल में सामने आया कि इस पते पर इस नाम का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं रहता है। जिसके बाद एटीएस ने उसे अयोध्या बुलाकर पूछताछ की, जिसमें उसने कबूला कि वह विदेश जाना चाहता था। उसने बीते वर्ष अप्रैल माह में सुल्तानपुर के पते से पासपोर्ट का आवेदन भी किया था। एटीएस ने उसके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
Spread the love यमुना और इसकी वादियों में प्राकृतिक खजाना मिला है। यहां संकटग्रस्त 200 से अधिक प्रजातियां मिली हैं। वन विभाग इससे उत्साहित है और इनको संरक्षित करेगा। इसके लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजी गई है। वन विभाग की टीम ने बीते महीने […]
Spread the love लखनऊ के रहने वाले दो युवक अपने गांव समरत थाना काकोरी से वृंदावन के लिए दंडवत परिक्रमा लगा रहे हैं। 27 नवंबर को वह हाथरस से चलकर मुरसान पहुंचे हैं। उनका कहना है कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वह दंडवत परिक्रमा लगाते हुए वृंदावन जा रहे हैं। Trending Videos यह […]
Spread the love गभाना थाना क्षेत्र के वीरपुरा में 9 अगस्त देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार सवार बदमाशों ने रोकने का प्रयास करने पर बैरियर में टक्कर मारकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन […]