रसरंग में डाइट एंड वेलनेस:  एनर्जी देंगे, सेहत बनाएंगे चाय-कॉफी के ये 6 विकल्प
अअनुबंधित

रसरंग में डाइट एंड वेलनेस: एनर्जी देंगे, सेहत बनाएंगे चाय-कॉफी के ये 6 विकल्प

Spread the love


डॉ शिखा शर्मा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चाय और कॉफी पूरी दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय पेय पदार्थ हैं, भारत में तो और भी ज्यादा। लेकिन इनका एक हद से अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत संबंधी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आमतौर पर व्यक्ति इनका सेवन सीमित तभी कर सकता है, जब हम उसे इसके कुछ विकल्प सुझा सकें। आइए, आज हम अपने इस कॉलम में चाय-कॉफी के कुछ हेल्दी विकल्पों की बात करते हैं। ये ऐसे विकल्प हैं, जो भरपूर एनर्जी देने के साथ-साथ हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाएंगे। आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार कुछ बेहतरीन हर्बल पेय विकल्प मौजूद हैं।

1. तुलसी-दालचीनी हर्बल पेय: तुलसी, दालचीनी और अदरक से बना यह हर्बल मिश्रण शरीर को गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करता है। इसके औषधीय गुण हमारी इम्नुयिटी को मजबूत करने और तनाव को कम करने में मददगार होते हैं। यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। हल्दी जोड़ों के दर्द, अकड़न और सूजन को कम करने में मदद करती है, जबकि अदरक कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके दिल की सेहत को दुरुस्त करता है और रक्त संचार को सुधारता है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर संक्रमण से लड़ने में सहायक होता है। हालांकि इस पेय पदार्थ को बहुत ज्यादा गर्मी में अवॉइड किया जाना बेहतर रहेगा।

3. नींबू-पुदीना पा2. हल्दी-अदरक पेय:नी: नींबू और पुदीना से बना यह ताजगीभरा और हाइड्रेटिंग पेय पदार्थ विटामिन सी से भरपूर होता है। यह अपच को कम करता है। इसके नियमित सेवन से इम्युनिटी और त्वचा की सेहत बेहतर होती है। आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर में पित्त को संतुलित करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। इस तरह यह वजन घटाने में भी सहायक होता है।

4. जैस्मिन का हर्बल पेय: जैस्मिन (चमेली) के फूलों से बना यह हर्बल पेय पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और तनाव को कम करता है। यह नींद की गुणवत्ता सुधारने, मेटाबॉलिज्म को तेज करने और वजन घटाने में भी मददगार होता है। यह अपच को कम करता है तथा पेट फूलने की समस्या से निजात दिलाता है। यह मूड को ठीक करके एंग्जाइटी को दूर करता है।

5. कैमोमाइल हर्बल पेय: कैमोमाइल फूलों से बने इस हर्बल पेय में भी दमदार एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह कैफीन-फ्री पेय शरीर को शांति प्रदान करता है। यह वात (वायु) और पित्त (अग्नि) दोष को नियंत्रित करता है। इसके नियमित सेवन से तनाव दूर होता है। इससे नींद की गुणवत्ता बढ़ती है और दिल सेहतमंद होता है।

6. केसर-बादाम दूध: केसर-बादाम का दूध मूड को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है। बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन ई त्वचा और मस्तिष्क के लिए लाभदायक होते हैं। केसर नर्वस सिस्टम को पोषण प्रदान करता है और हार्मोनल असंतुलन को सुधारता है। यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है, क्योंकि पीरियड्स से संबंधित दिक्कतों को कम करने में मदद करता है।

चाय और कॉफी कैसे करती है नुकसान? ● अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से इनमें मौजूद कैफीन नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर नींद के चक्र को बाधित कर सकता है। कैफीन एडेनोसिन रिसेप्टर्स को ब्लॉक करता है, जिससे नींद आने में देरी होती है और उसकी अवधि भी कम हो जाती है। ● चाय और कॉफी एसिडिक नेचर के होते हैं। इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। ● चाय में टैनिन्स पाए जाते हैं, जो कैल्शियम, आयरन और जिंक को एब्जॉर्ब करने में बाधक बन सकते हैं। हम सब जानते ही हैं कि कैल्शियम, आयरन और जिंक सेहत के लिए कितने जरूरी हैं। ● वैदिक पोषण के अनुसार चाय और कॉफी की तासीर राजसी और उष्ण होती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में असंतुलन उत्पन्न हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *