राजस्थान-केरल समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी:  इस सीजन देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हुई, लेकिन पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कमी
टिपण्णी

राजस्थान-केरल समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी: इस सीजन देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हुई, लेकिन पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कमी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert

नई दिल्ली51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस मानसून सीजन में अबतक देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हो चुकी है। लेकिन यह बारिश पूरे देश में समान रूप से नहीं हुई है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड, राजस्थान और लद्दाख जैसे कुछ राज्यों में सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हुई, जबकि कई राज्यों, खासकर पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

1 जून से 16 जुलाई तक देश में 331.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो इस टाइम पीरियड की सामान्य बारिश 304.2 मिमी से लगभग 9% ज्यादा है। हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव बहुत ज्यादा बारिश वाले राज्य हैं।

बात शनिवार 19 जुलाई को बारिश के पूर्वानुमान की करें तो आज केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट है।

शुक्रवार को भी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में तेज बारिश हुई। राजस्थान में पुष्कर सरोवर के सभी 52 घाट डूब गए। बिहार के पटना में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई।

बिजली गिरने से नागपुर के रामटेक में 2 महिलाओं और झारखंड के हजारीबाग में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 17 मौतों का डेटा सामने आया है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में उफनती गंगा नदी से घाट पर बने मंदिर डूब गए हैं, नावें तैर रही हैं।

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में उफनती गंगा नदी से घाट पर बने मंदिर डूब गए हैं, नावें तैर रही हैं।

राजस्थान: शुक्रवार को अजमेर में भारी बारिश के बाद पानी में डूबे क्षेत्र का ड्रोन व्यू।

राजस्थान: शुक्रवार को अजमेर में भारी बारिश के बाद पानी में डूबे क्षेत्र का ड्रोन व्यू।

तेलंगाना: हैदराबाद के उस्मानगंज में भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

तेलंगाना: हैदराबाद के उस्मानगंज में भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *