- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar Haryana Delhi Cold Wave | Uttarakhand Himachal
नई दिल्ली43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। हिमाचल के 16 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा में पानी की टंकियां, पाइप लाइन और सड़क किनारे पानी में बर्फ जमने लगी है।
उत्तराखंड के 4 धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। आदि कैलाश में भी पारा माइनस 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे वहां गौरी कुंड सरोवर जम गया है। कई पहाड़ी इलाकों में लोग बर्फ पिघलाकर पी रहे हैं।
सर्दी के बीच राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, उदयपुर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज और कल शीतलहर की आशंका जताई है। सुबह के समय कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 2-3 डिग्री कम हो सकता है।
राज्यों में मौसम की तस्वीरें…

राजस्थान: जयपुर समेत कई शहरों में हल्की बारिश हुई।

चमोली: बद्रीनाथ में इंद्र धारा जमी गई।

बिहार: नालंदा में पत्तों पर ओस की बूंदें जमी दिखीं।
देशभर में मौसम का हाल मैप से समझिए…

प्रमुख शहरों का तापमान









