राजस्थान में भी तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, अब तक 137 एक्टिव केस आए सामने
करोना वायरस

राजस्थान में भी तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, अब तक 137 एक्टिव केस आए सामने

Spread the love


Covid-19 Cases In Rajasthan: राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां बीते 24 घंटे में 24 नए मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा केस राजधानी जयपुर से आ रहे हैं. नए मामलों में 17 राजधानी जयपुर, 4 बीकानेर, 2 डूंगरपुर और एक जोधपुर से आए हैं. 24 नए मामलों को मिलाकर राजस्थान में अब तक 137 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. वायरस राज्य के तकरीबन 18 जिलों में दस्तक दे चुका है.

बीते 24 घंटों में सामने आए नए संक्रमितों में 70 साल से ऊपर के 6 बुजुर्ग भी शामिल हैं. इसके अलावा 21 से 40 साल के 12 युवा भी शामिल है. इससे पहले 16 दिन, डेढ़ महीने और 2 महीने के नवजात भी वायरस की चपेट में आ चुके हैं. कहा जा सकता है कि कोरोना का नया वेरिएंट हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बन रहा है.

राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा मामले

राजस्थान में अब तक 17 जिलों से कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है. 14 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बाकी संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं. हेल्थ डिपार्टमेंट घर पर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की मॉनिटरिंग कर रहा है.

राजस्थान में एक्टिव केसेस की संख्या 100 के करीब है. राज्य में अब तक सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं. आधे से ज्यादा मामले राजधानी से ही है.

जयपुर में कोरोना के 80 मामले सामने आ चुके हैं. इसके बाद उदयपुर में 14 संक्रमित मिले हैं. जोधपुर के 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. बीकानेर में 8 और डीडवाना में 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. अजमेर- बालोतरा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर और दौसा में 2-2 लोगों की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जबकि फलोदी, राजसमंद, टोंक, चित्तौड़गढ़, सीकर, चूरू और एक अन्य जगह से एक-एक मामले सामने आए हैं.

राज्य सरकार ने एडवाइजरी की जारी

137 मामले सामने आने से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में राज्य सरकार ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है. कहा गया है कि कोरोना का मौजूदा वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को एहतियात बरतना चाहिए. सार्वजनिक स्थानों पर खुद के बचाव के लिए मास्क लगाना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *