राजस्थान-MP के शहरों में रात का पारा 15° तक रिकॉर्ड:  पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल के केलोंग में पारा -1°C दर्ज; मनाली-लेह हाईवे ​​​​​​​4 दिन से बंद
टिपण्णी

राजस्थान-MP के शहरों में रात का पारा 15° तक रिकॉर्ड: पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल के केलोंग में पारा -1°C दर्ज; मनाली-लेह हाईवे ​​​​​​​4 दिन से बंद

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Himachal Kashmir Snowfall Photos | Rajasthan MP Punjab Haryana

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा का रुख बदल कर उत्तरी होने से ठंड ने दस्तक दे दी है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। सुबह सर्द हवाओं के साथ हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

मध्य प्रदेश का राजगढ़ गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 15.6°C दर्ज हुआ। भोपाल का न्यूनतम तापमान 1.6°C गिरकर 18 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 2.4° कम है।

राजस्थान के सिरोही में भी रात का तापमान 15.2° रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, पिलानी में 16.6 डिग्री और अजमेर में 16.9 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में -1°C तापमान

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर शुक्रवार को एवलांच हुआ। धर्मशाला के विधानसभा भवन के पास एक महिला ने पहाड़ से बर्फ खिसकने का वीडियो फोन में रिकॉर्ड किया।

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर शुक्रवार को एवलांच हुआ। धर्मशाला के विधानसभा भवन के पास एक महिला ने पहाड़ से बर्फ खिसकने का वीडियो फोन में रिकॉर्ड किया।

हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिन बारिश और बर्फबारी के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और शिमला में बर्फ की चादर बिछी है।

लाहौल-स्पीति के केलोंग में कल सबसे कम तापमान -1°C दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में -0. 9°C तापमान रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8° और मनाली में 7.7° दर्ज किया गया।

मनाली-लेह हाईवे दारचा और सरचू के बीच लगातार चौथे दिन बंद रहा। कोकसर से पलचान, रोहतांग दर्रे से मनाली, कोकसर से कुंजुम टॉप तक की सड़कें भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हैं।

देशभर के मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश: BRO के कर्मियों ने गुरुवार को भारी बर्फबारी के बाद मनाली-लेह हाईवे पर बारालाचा ला दर्रे से बर्फ हटाई।

हिमाचल प्रदेश: BRO के कर्मियों ने गुरुवार को भारी बर्फबारी के बाद मनाली-लेह हाईवे पर बारालाचा ला दर्रे से बर्फ हटाई।

उत्तराखंड: चमोली में गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई। इससे श्री हेमकुंड साहिब बर्फ की मोटी परत से पूरा ढक गया है।

उत्तराखंड: चमोली में गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई। इससे श्री हेमकुंड साहिब बर्फ की मोटी परत से पूरा ढक गया है।

कर्नाटक: बेंगलुरु में गुरुवार रात भारी बारिश हुई। इससे व्हाइटफील्ड सहित शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।

कर्नाटक: बेंगलुरु में गुरुवार रात भारी बारिश हुई। इससे व्हाइटफील्ड सहित शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।

उत्तराखंड: केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। गुरुवार को साफ मौसम के बीच, मंदिर के पीछे पहाड़ पूरी तरह सफेद दिखे।

उत्तराखंड: केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। गुरुवार को साफ मौसम के बीच, मंदिर के पीछे पहाड़ पूरी तरह सफेद दिखे।

हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी और बारिश से लाहौल घाटी में सेब के हजारों पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। सेब की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी और बारिश से लाहौल घाटी में सेब के हजारों पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। सेब की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

राज्यों में मौसम का हाल जानिए…

मध्य प्रदेश: रातों में ठंड बढ़ी, राजगढ़ में पारा 16° से नीचे, 14 अक्टूबर से बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। राजगढ़ में गुरुवार रात पारा 16 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 14 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: पाली में सबसे ठंडी रात, तापमान 15 डिग्री पहुंचा; 6 शहरों के अलावा सभी में पारा 20 डिग्री से नीचे

उत्तरी हवाएं चलने से राजस्थान में अचानक सर्दी बढ़ गई है। जोधपुर, चूरू, गंगानगर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा शहरों में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, कल राजस्थान के पाली जिले में सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: नारनौल में 3 दिन में 10 डिग्री तक गिरा तापमान; गुरुग्राम-हिसार में रातें सबसे ठंडी, पारा 18 डिग्री पहुंचा

हरियाणा में 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। नारनौल जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। रोहतक में तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। राज्य में गुरुग्राम और हिसार में रातें सबसे ज्यादा ठंडी हो रही हैं। हिसार में गुरुवार को रात का तापमान 17.8 और गुरुग्राम में 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *