राज्यसभा में PM बोले-कांग्रेस के वक्त डील यानी बोफोर्स घोटाला:  ये मोहब्बत की दुकान मोदी की कब्र खोदने की बात करती है; विपक्ष का वॉकआउट
टिपण्णी

राज्यसभा में PM बोले-कांग्रेस के वक्त डील यानी बोफोर्स घोटाला: ये मोहब्बत की दुकान मोदी की कब्र खोदने की बात करती है; विपक्ष का वॉकआउट

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Parliament Speech Update; Budget Session 2026 Droupadi Murmu | US Trade Deal

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को राज्यसभा में बोल रहे थे, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। - Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को राज्यसभा में बोल रहे थे, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने एक घंटा 37 मिनट भाषण दिया। मोदी ने कहा कि ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं। क्या ये सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का अपमान नहीं है?

PM ने कहा- टीएमसी, कांग्रेस, लेफ्ट, डीएमके दशकों से केंद्र में सत्ता का हिस्सा रहे। उनकी पहचान क्या बनी, उनके वक्त डील के नाम पर बोफोर्स याद आता है। आज डील की चर्चा गौरव से होती है।

प्रधानमंत्री ने जैसे ही बोलना शुरू किया विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए, तानाशाही नहीं चलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि खड़गेजी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की इजाजत दी जाए। इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

मोदी की स्पीच की 5 बड़ी बातें…

1. कांग्रेस के पीएम के पास सोच नहीं थीः लालकिले से दिए कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषण का एनालिसिस कर लीजिए। इससे पता चल जाएगा कि उनके पास कोई विजन नहीं था। हमारी काफी ताकत उनकी गलतियों को सुधारने में लग रही है। उस दौर में दुनिया के मन में हमारी जो इमेज बनी थी, उसे मिटाने में बहुत मेहनत लगती है।

2. देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हैः आज देश नीति के आधार पर चल रहा है। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए हम आगे बढ़ चले हैं। सच्चाई यह है कि देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर विश्व से प्रतिस्पर्धा करने को तैयार है। MSME का नेटवर्क जितना बढ़ा है, दुनिया का भरोसा भी बढ़ रहा है।

3. ईयू और अमेरिका से ट्रेड डील गर्व का विषयः आज भारत अनेक देशों के साथ ट्रेड डील कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं। एकसाथ 27 देशों के साथ डील की हैं। इसमें यूरोपियन यूनियन और अमेरिका से डील भी शामिल है। इनके (कांग्रेस) के समय डील बोफोर्स थी। आज डील गर्व का विषय है।

4. नेहरू ने शुरुआत कराई, उद्घाटन मैंने कियाः कांग्रेस की इम्प्लीमेंट नीति की मिसाल देना चाहता हूं। गुजरात के लिए जब नर्मदा डैम की योजना बनाई गई, तब मैं पैदा भी नहीं हुआ था। सरदार पटेल के निधन के बाद नेहरूजी ने इसकी शुरुआत कराई। कमाल की बात है कि जब मैं प्रधानमंत्री बना, तब इसका उद्घाटन किया। मैंने सीएम रहते हुए इस डैम के लिए 3 दिन तक अनशन किया। किसानों के लिए मैंने अपने आपको दांव पर लगा दिया था।

5. आज NPA 1% से नीचेः 2014 से पहले नेता के फोन जाते थे और उनके आधार पर लोन देते थे। गरीब, बैंक के दरवाजे तक भी नहीं जा पातेथे। कांग्रेस राज में बैंकिंग सेक्टर तबाही के कगार पर था। मैं पीएम बना तो बैंकों को भरोसे में लिया। आज नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 1% से भी नीचे है। बैंकों का प्रॉफिट रिकॉर्ड पर है।

लोकसभा में PM के भाषण के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास

प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार शाम 5 बजे लोकसभा में भी स्पीच देनी थी, लेकिन विपक्ष के विरोध चलते स्पीकर ओम बिरला ने भाषण टाल दिया। स्पीकर ने कहा कि सदन में पीएम के साथ कुछ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी।

लोकसभा में शुक्रवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है।

PM मोदी की स्पीच पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

अपडेट्स

02:25 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- केंद्रीय मंत्री बिट्टू सिख हैं, इसलिए राहुल ने गद्दार कहा

पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को गद्दार कहा, क्योंकि वह सिख हैं। यह सिखों का अपमान है। कल जो हुआ, कांग्रेस के ‘युवराज’ जिनका शातिर दिमाग है, उन्होंने इस सदन के एक सांसद को ‘गद्दार’ कहा। उनका अहंकार चरम पर है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले किसी और को गद्दार नहीं कहा। लेकिन उन्होंने उस सांसद को गद्दार इसलिए कहा क्योंकि वे एक सिख हैं।

यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था। यह सिखों के प्रति उस नफरत का इजहार था जो कांग्रेस में भरी हुई है। रवनीत बिट्टू उस परिवार के सदस्य हैं, जिसने देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोग कांग्रेस को डुबो देंगे।

01:09 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- BSNL को लेकर चुटकुले चलते थे, हमने स्वदेशी 4G खड़ा किया

PM ने कहा कि बीएसएनएल को लेकर चुटकुले चलते थे, हमने आज स्वदेशी 4 जी खड़ा किया। कम्यूनिकेशन की नई टेक्नोलॉजी को हमने आगे बढ़ाया इसलिए दर्द जुबां पर आ रहा है। मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर, बिजली पानी सिलेंडर दिए मुझे लगता है। भगवान ने मुझे सही दिशा में काम करने की प्रेरण दी है। गांव की महिलाएं कहती हैं मैं लखपति दीदी बन गई हूं, अब करोड़पति दीदी बनना चाहती हूं। PM ने कहा- जिस पर लाखों करोड़ों माताओं बहनों का रक्षा कवच हो, उसकी कब्र तुम कभी नहीं खोद पाओगे।

01:04 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट

PM ने कहा कि इनकी सरकार रिमोट से चलती थी। मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है, लेकिन 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट हैं। सत्ता हमारे लिए सुख नहीं सेवा का आसन है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना लाखों करोड़ों का लोन दिया, स्वरोजगार को बल दिया। कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को बल नहीं दिया। ये अपने घर के स्टार्टअप को भी ठीक नहीं कर पा रहे। PM ने कहा- हमारी सरकार ने आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप को सपोर्ट किया। लेकिन इनके पास एक ही रास्ता है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

12:58 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को पीछे छोड़ा

PM ने कहा कि आज 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को पीछे छोड़ा है। आज वे हमारे साथ चल रहे हैं। 2014 के पहले रेलवे क्रॉसिंग से स्कूल की बस जाती थीं, 20-20 बच्चों की मौत खबर आती थी। हमने सारे क्रॉसिंग बंद की इसलिए ये मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं।

PM मोदी ने कहा- 2014 से पहले 18 हजार गांव ऐसे थे, जिनको बिजली का मतलब नहीं पता था। हमने वहां बिजली वहां पहुंचाई इसलिए ये मोदी की कब्र खोदने के सिवाय कोई रास्ता नहीं दिखता। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में बार-बार खबर आती थी सेना के पास गोला-बारूद, बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं है। बर्फ के बीच खड़ा है जूते तक नहीं है। हमने देश जवानों के लिए खजाने खोल दिए। इसलिए वो चाहते हैं कि कोई रास्ता बचा नहीं है और मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं।

12:56 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- कांग्रेस ने परिवार के लिए देश को दांव पर लगाया

PM ने कहा कि मोहब्बत की दुकान में जो आग भरी पड़ी है, उसका परिणाम है इसलिए ये मोदी की कब्र खोदने का नारा लेकर चल रहे हैं। कांग्रेस के शाही परिवार को देश ने दशकों तक अवसर दिया देश ने अपना भविष्य दांव पर लगाया, लेकिन आपने परिवार के लिए देश को दांव पर लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाल किले से गरीबी हटाओ का नारा लगाया गया, लेकिन गरीबी हटाने के लिए क्या किया किसी ने नहीं बताया। मैं देश के गरीबों को सलाम करता हूं, उन्होंने हमारी नीतियों पर नीयत पर भरोसा किया और अपने आप को खपाने में कोई कमी नहीं रखी।

12:54 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- मैं रोज 2 किलो गाली खाता हूं

PM ने कहा कि मेरे से किसी ने पूछा मोदी जी आपके स्वास्थ्य का क्या राज है, मैंने कहा रोज 2 किलो गाली खाता हूं। ये मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं, ये सिर्फ नारा नहीं है ये उनके भीतर का प्रतिबिम्ब है क्यों कि हमने 370 की दीवार गिरा दी, इसलिए मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं।

मोदी ने कहा- हमने नार्थ ईस्ट में शांति लेकर आए , पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं। आपरेशन सिंदूर करते हैं इसकी उनको परेशानी होती है, इसलिए वे मोदी की कब्र खोदते हैं। माओवादी आतंक से निपटने के लिए कदम उठाते हैं, हमने सिंधू जल समझौते को हटा दिया इसलिए वे मोदी की कब्र खोदते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की परेशानी कुछ और है ये पचा नहीं पा रहे कि मोदी यहां तक पहुंचा कैसे और पहुंचा तो पहुंचा अब तक टिका कैसे। ये तो मानकर बैठे थे प्रधानमंत्री पद इनके परिवार की जागीर है।

12:50 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

‘मोहब्बत की दुकान वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैसे कांग्रेस के साथियों का हमारा विशेष प्रेम है। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसके तहत विकसित भारत की जमीन मजबूत कर रहे हैं। उसके ताकत दे रहे हैं। एक तरफ देश के युवाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहा हूं, वहीं कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने की तैयारी कर रही है।

PM ने कहा- मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं। ये कौन सी दुकान है जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करते हैं। ये कौन से संविधान से सीखा है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करते हैं।

मोदी ने कहा कि इसके बाद कहेंगे देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में रो रहा है, ये लोग किस प्रकार के संस्कार से पले बढ़े हैं। मेरे लिए अनुभव बुरा रहा है, 2002 से जब वे विपक्ष में थे, 2004 से जब वे सत्ता में थे तब से और 2014 से संसद का कोई सत्र नहीं गया जब मोदी को गाली न दी हो।

12:43 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने भारत रत्न भूपेन हजारिका का अपमान किया

PM ने कहा कि देश के लोकतंत्र के मंदिर को अपमान करना गलत है, स्पीकर के मुंह पर कागज फेंके गए। कल दोबारा किया, उस समय आंध्र के दलित परिवार का बेटा कुर्सी पर बैठा था। पहले नॉर्थ ईस्ट का अपमान किया, फिर दलित का अपमान किया। वो दलित समाज से आते हैं इसिलए आप अपमान करते हैं।

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस के लोगों में असम की जनता के प्रति नफरत है, भारत रत्न भूपेन हजारिका का इन्होंने अपमान किया। हमारा सौभाग्य था कि हमने उन्हें सम्मान दिया। इस पर भी इनको ऐतराज है। ये बोले वो तो सिंगर थे, ये लोग किसी का अपमान करने के पीछे नहीं रहते हैं। हजारिका का अपमान असम का अपमान है, वो कभी नहीं भूलेगा।

12:38 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया

PM ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया, कल लोकसभा में भी राष्ट्रपति के भाषण पर चर्चा नहीं हो पाई। इन्होंने उनके पद का अपमान किया। गरीबी से निकली हुई एक महिला का अपमान किया। आपने आदिवासियों का अपमान किया है।

PM ने कहा- अरुणाचल और असम को जोड़ने वाला ब्रिज कितने सालों तक लटका रहा है, उसे हमने पूरा किया। हमारी सोच है कि देशवासियों को भरोसा है हम पर कि कितनी भी चुनौतियां उनका हम समाधान कर सकते हैं

12:36 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- कांग्रेस देश के लोगों को समस्या मानते हैं

PM ने कहा कि भाजपा हो, NDA हो, समस्या को हल करने के लिए हमारी और कांग्रेस की अप्रोच में जमीन-आसमान का अंतर है। देश के नौजवानों पर हमें भरोसा है। कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है। किस प्रकार से ये लोग सोचते थे। देश के लोगों के बारे में नेहरू और इंदिरा जी की सोच क्या थी।

एक बार इंदिरा जी ईरान में भाषण दे रही थी। उन्होंने नेहरूजी के साथ बातचीत का उल्लेख किया। ‘जब किसी ने मेरे पिता जी से पूछा कि उनके सामने कितनी समस्याएं हैं तो उन्होंने कहा 35 करोड़।’ उस समय हमारे देश की जनसंख्या 35 करोड़ थी। इंदिरा जी ने आगे कहा- आज देश की जनसंख्या 57 करोड़ है। मेरी समस्याओं की संख्या भी इतनी ही बड़ी है। कोई ऐसा हो सकता है कि अपने देश के लोगों को समस्या मानें। ये लोग भारत के लोगों को समस्या मानते हैं।

12:35 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- 3 दिन धरने पर बैठा, तब सरदार सरोवर डैम बनाने की अनुमति मिली

PM ने कहा कि मेरा जन्म नहीं हुआ था उसके पहले सरदार वल्लभ भाई ने नर्मदा नदी पर बांध बनाने की कल्पना की। लेकिन इसका उद्धाटन मैंने प्रधानमंत्री बनने के बाद किया ये हाल था। सीएम रहते मैं 3 दिन धरने पर बैठा तब जाकर सरदार सरोवर डैम बनाने की अनुमति मिली थी।

12:32 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- इंदिरा ने नेहरू के प्लानिंग कमीशन की धज्जियां उड़ाई थी

PM ने कहा कि इंदिरा गांधी जिस प्लानिंग कमीशन की धज्जियां उड़ा रही थीं, उसके जन्मदाता उनके पिताजी थे 2014 से पहले सब दुखी थे। सब गलती देख रहे थे हमने 2014 के बाद नीति आयोग बनाया।

PM मोदी ने कहा- देश के कई जिलों को पिछड़ा मानकर छोड़ दिया था और जो पिछड़े इलाके थे उनकी हालत और खराब कर दी गई थी। हमने स्थिति को बदला पूरे देश में आज छत्तीसगढ़ का बस्तर ओलंपिक के नाम से चर्चा में है। कांग्रेस के हमारे साथियों को इंम्पलीमेंटेशन नजर नहीं आता।

12:29 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने इंदिरा गांधी का योजना आयोग को लेकर किस्सा सुनाया

PM मोदी ने कहा कि एक किस्सा सुनाता हूं, हमारे देश के एक नेता हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे और वहां से आने के बाद उन्होंने खुद ने एक घटना सुनाई। जिसमें उन्होंने बताया-

QuoteImage

काफी लंबे समय तक मुझे योजना आयोग से संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग से योजना बनाने को तैयार नहीं थे। हमारे कामगारों को खच्चरों की जरूरत है ताकि उनपर कम से कम सामान लादा जा सके, लेकिन मुझे बताया कि हम पैसा जिप के लिए देंगे क्यों कि खच्चरों के लिए पैसा नहीं दिया सकता। जहां रोड नहीं वहां जीप की क्या जरूरत होगी, लेकिन योजना आयोग का नियम था या तो जीप या कुछ भी नहीं।

QuoteImage

PM ने कहा कि ये भाषण किसी और का नहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का था।

12:23 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

‘कांग्रेस ने किसानों के साथ विश्वासघात किया, हम 4 लाख करोड़ रुपए दे चुके’

PM ने कहा कि ये लोग कितनी गलत बातें फैलाते थे। ये लोग अर्बन नक्सल की तरह लोगों कंपनी के बाहर मजदूरों को भड़काते थे। जब उनकी सरकार थे तब इनसे संभाला नहीं गया। हमने पीएसयू में भी रिफॉर्म किए, आज एलआईसी बेस्ट परफार्मेंस कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा- जिन पीएसयू को कांग्रेस ताले लगवाने वाली थी आज पीएसयू रिकॉर्ड प्रॉफिट पर हैं। वे मेक इन इंडिया को भी गति दे रहे हैं, रोजगार बना रहे हैं विश्व के साथ जुड़ रहे हैं। पीएसयू को देश और विदेश से बड़े बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने विश्वासघात करने में किसानों को भी नहीं छोड़ा। देश में 10 करोड़ किसान ऐसे हैं जिनके पास 10 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। उनके दिमाग में छोटे किसानों का ध्यान ही नहीं आया। हम छोटे किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाए, हमने किसानों को अब तक 4 लाख करोड़ रुपए दिए।

12:20 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- NDA सरकार ने बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शी व्यवस्था बनाई

PM ने कहा कि सब कहते थे एनपीए क्या होगा, कैसे बचेंगे, चुनौती बड़ी थी, लेकिन हमने बैंकिंग सेक्टर के सभी लोगों को विश्वास में लिया और पारदर्शी व्यवस्था बनाई सैकड़ों रिफॉर्म हुए जो सरकारी बैंक ठीक से नहीं चलती थी। हमने उसे भी मर्जर किए।

प्रधानमंत्री ने कहा- एक बड़े इकोनॉमी के जानकार कहते थे, अगर मोदी सरकार बैंकों में ये कर ले तो बहुत बड़ी बात हो जाएगी। हमने कर दिखाया, आज गरीबों को लोन मिल रहे हैं मुद्रा योजना देश के नौजवान को पैरों पर खड़े होने का मौका देती है। हमने 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मुद्रा योजना से बिना गारंटी के देश के नौजवानों को दिया।

PM मोदी ने कहा कि एनपीए को हमने निम्न स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया। आज एनपीए एक परसेंट से भी नीचे है, हमारे पीएसयू को लेकर मान्यता थी कि वो बर्बाद बंद होने के लिए बनते हैं हमने मानसिकता को बदल दिया।

12:15 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- कांग्रेस नेताओं के फोन पर बैंक अरबों रुपए लोन देते थे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर एक प्रकार से अर्थव्यवस्था की धुरी होता है, 2014 से पहले फोन बैंकिंग होती थी, नेता के फोन जाते थे और फिर करोड़ों रुपए दिए जाते थे, गरीबों को बैंकों में धुत्कार मिलती थी। कांग्रेस के नेताओं के फोन पर अरबों रुपए दिए गए और जो ले जाते थे वो पर्सनल प्रॉपर्टी के मानकर हजम कर जाते थे।

PM ने कहा- मैं जब नया नया पीएम बना तो एक देश के मुखिया से मिला तो उन्होंने बताया कि आप नए नए हो अपने बैंको की व्यवस्था का अध्ययन कर लीजिए।

12:12 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- जिनकी सरकार शराब में डूबी, वो उपदेश दे रहे

PM मोदी ने कहा कि सत्ता पक्ष को कुछ करना नहीं है और यहां आकर उपदेश दे रहे हैं। एक सदस्य जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनके शीशमहल घर-घर में नफरत का कारण बन गए। पता नहीं ब्लैक के साथ उनका क्या पुराना रिश्ता है ऐसे सभी साथियों से मैं कहूंगा, तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे।

PM ने कहा- टीएमसी, कांग्रेस, लेफ्ट, डीएमके दशकों से केंद्र की सत्ता में रहे हैं, राज्यों में सत्ता में रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान क्या बनी। आज डील की चर्चा गौरव से होती है तब डील के नाम पर बोफोर्स याद आता है इन्होंने सिर्फ जेब भरने का काम किया।

12:09 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- TMC घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाल रही

PM ने कहा कि ये संसद का उच्च सदन एक प्रकार से राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है। वहां से चर्चा का स्तर ऊपर होना चाहिए था। मैं कल एक माननीय सदस्य को सुन रहा था वो खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं और वे आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा- टीएमसी के साथी अपने गिरेवां में झांककर देखें। पतन के जितने भी पैरमीटर हैं, उन सब में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं। क्या हाल बना रखा है। राज्य अंधकार के अंदर डूब रहा है और वे यहां उपदेश देते हैं।

PM मोदी ने कहा कि दनिया का समृद्ध देश भी अपने यहां ये घुसपैठियों को बाहर निकालता है, लेकिन हमारे यहां घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर पैदा किया जा रहा है। घुसपैठिए देश के नौजवानों का हक छीन, जमीन छीन रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

12:05 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- ट्रेड डील का बड़ा लाभ देश के नौजवान को होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पिछले दिनों सभी दलों के डेलीगेशन दुनिया में गए तो उन्होंने भी अनुभव किया कि विश्व हमें बराबरी से देखता है। हमने एमएसएमई सेक्टर में बल दिया है दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है।

PM ने कहा- देश में हुए इन प्रयासों का नतीजा सबके सामने है बड़े बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बहुत आतुर हैं। कल सदन में पीयूष जी ने जिस ट्रेड डील के बारे में बताया उसको विश्व बारीकी से देख रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील होने के बाद विश्व को और भरोसा हो गया। इसका सबसे बड़ा लाभ देश के नौजवान को होगा। उनके लिए अवसर ही अवसर है। उनके लिए पूरा विश्व बाजार खुल चुका है। जिस प्रकार से दुनिया हमारे युवा प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है। कुछ लोग टैलेंट की खोज करने के लिए स्पेशल ऑफिस यहां बना रहे हैं।

12:02 PM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM कांग्रेस पर बोले- उनके पास न कोई सोच थी, न विजन था, न इच्छाशक्ति

PM ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम हो तब विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है। वोट बैंक की राजनीति में चुने हुए लोगों ने कभी भी देश को प्राथमिकता नहीं दी।

उन्होंने कहा कि लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों का जो भाषण है, उसका एनालिसिस कर लो। उनके पास न कोई सोच थी, न विजन था, न इच्छाशक्ति थी। इस कारण देश को भुगतना पड़ा। हमारी काफी शक्ति उनकी गलतियों को ठीक करने में जा रही है। दुनिया की नजरों में छवि है उसे ठीक करने में जा रही है।

PM मोदी ने कहा- इसके लिए हमने फ्यूचर रेडी पॉलिसी पर बल दिया। आज देश नीति के आधार पर चल रहा है। उसके कारण विश्व का विश्वास बनता है। हम रिफॉर्म परफॉर्म के सूत्र को लेकर आगे बढ़े। आज भारत दुनिया के साथ स्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार है

11:58 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ट्रेड डील पर पीएम बोले- डेवलप कंट्री का डेवलपिंग कंट्री से डील करना बड़ी बात

PM मोदी ने कहा कि जो लोग थक गए चले गए, लेकिन कभी न कभी उन्हें जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बनाकर रखी थी। दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था। आपने कोशिश की होगी पीछे पीछे गए लेकिन कोई देश डील नहीं करता था।

उन्होंने कहा- इसके पीछे सबसे बड़ी डेवलप कंट्री एक डेवलपिंग कंट्री के साथ डील करता है तो ये बड़ी बात है। ये तब होता है जब आपके पास सामर्थ्य हो आपके नागरिकों के अंदर देशवासियों के अंदर ऊर्जा हो।

11:51 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- भारत वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज बना

PM मोदी ने कहा कि कोविड के बाद विश्व में जो हालात बने ऐसी नई नई चीजें जुड़ी। आज दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ आगे बढ़ रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद नया वर्ल्ड ऑर्डर बना था। आज दुनिया एक नए नया वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ आगे बढ़ रही है

उन्होंने कहा- खुशी की बात है सारी घटनाओं का निष्पक्ष भाव से विश्लेषण करेंगे तो झुकाव भारत की तरफ होगा। विश्वबंधु के रूप में भारत अनेक देशों का पार्टनर बना है। हम कंधे से कंधा मिलाकर विश्व कल्याण की दिशा में अपनी उचित भूमिका निभा रहे हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है लेकिन उसके सूत्रधार के रूप में भारत वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज बन गया है। अनेक देशों के साथ भारत ट्रेड डील कर रहा है पिछले कुछ समय में 9 बड़े देशों और उसमें एक साथ 127 देशों यूरोपीय यूनियन के साथ भी ट्रेड डील की।

11:49 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- कांग्रेस इकोनॉमी को छठे से 11वें नंबर पर ले गई

PM मोदी ने कहा- मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन ये यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थलव्यवस्था की मजबूती है। जब देश आजाद हुआ तब हम दुनिया की 6 नंबर की इकोनॉमी थे, लेकिन इन लोगों ने (कांग्रेस ने) ऐसा इतिहास करके रखा कि 11 पर पहुंचा दिया।

PM ने कहा कि आज हम 3 पर जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज कोई भी सेक्टर हो साइंस हो स्पेस हो स्पोर्ट्स हो हर क्षेत्र में भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

11:47 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- समृद्ध देश बुजुर्ग, हमारा देश युवा होता जा रहा है

PM मोदी ने कहा कि आज हम देखें कि भारत के भाग्य के अनेक सुयोग एक साथ हमें नसीब हुए, ये अपने आप में बहुत ही उत्तम संयोग मानता हूं। सबसे बड़ी बात है हम विश्व के समृद्ध देश भी बुजुर्ग हो रहे हैं। वहां की आबादी बुजुर्ग हो रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है उसी समय दिनों दिन हमारा देश युवा होता जा रहा है, ये अपने आप में सुयोग है। जिस प्रकार से विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है विश्व भारत के टैलेंट का महत्व समझ रहा है।

PM ने कहा कि हमारे पास आज दुनिया का महत्वपूर्ण युवा टैलेंट पूल है जिसके पास सपने, संकल्प सामर्थ्य है। भारत आज विश्व में जो चुनौतियों हैं उनका समाधान देने वाला देश आशा की किरण बना हुआ है हम समाधान दे रहे हैं

11:45 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- राष्ट्रपति ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया

PM मोदी ने कहा- राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम, निम्न वर्गी, गरीब, किसान, महिलाएं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी हो सभी विषयों पर बहुत ही विस्तार से भारत की प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं इसकी भी चर्चा की है। भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। ये अपने आप में हम सब के लिए प्रेरक है।

PM ने कहा कि सभापति जी 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरा क्वार्टर जैसे पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में बहुत ही निर्णायक बना था। मैं साफ साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है। उतना ही तेज गति से आगे बढ़ने वाला है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र का हर व्यक्ति ये महसूस कर रहा है कि हम एक अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं हमे आगे ही बढ़ना है हमें रुकना नहीं है

11:39 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PM बोले- खड़गे जी बैठकर भी नारे बोल सकते हैं

PM ने कहा- मैं समर्थन के लिए इस सदन अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। सभापति जी विकसित भारत की यात्रा में बीते साल देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। सभापति जी मेरी प्रार्थना है कि खड़गे जी की उम्र देखते हुए वो बैठकर भी नारे बोल सकते हैं ताकि उनको कष्ट न हो। पीछे नौजवान हैं खड़गे जी को बैठकर नारे लगाने की अनुमति दे दीजिए।

11:24 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

स्पीकर बोले-कल पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को लोकसभा में पीएम मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसलिए उनकी कल शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। आशंका के चलते मैंने ही उनसे न आने का आग्रह किया था।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बुधवार को PM की स्पीच के दौरान कांग्रेस लोकसभा में उन पर हमला करने की योजना बना रही थी, इसी आशंका के चलते स्पीकर ने सदन स्थगित करने का फैसला लिया।

दरअसल, पीएम मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित कर दी।

इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया था। वहीं, धन्यवाद प्रस्ताव को हंगामे के बीच गुरुवार पास कराया गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है।

11:24 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बुधवार को पीएम की स्पीच से पहले क्या हुआ

शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो।

ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद किया।

11:23 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दावा- कांग्रेस ने PM पर हमला करने की योजना बनाई थी

न्यूज एजेंसी ANI सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सदन में मौजूद थे और जवाब देने के लिए भी आने वाले थे। इस दौरान स्पीकर को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पर हमला किए जाने की योजना की जानकारी मिली थी। साथ ही कांग्रेस ने महिला सांसदों को ढाल के तौर पर आगे किया था। इसी वजह से सदन को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

11:22 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति का अभिभाषण के दौरान 45 मिनट स्पीच दी

राष्ट्रपति ने 28 जनवरी को अपने अभिभाषण में कहा था कि सरकार देश में आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है।

राष्ट्रपति ने 45 मिनट की स्पीच में VB- जी राम जी कानून का भी जिक्र किया था। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लो के नारे लगाए। उधर, एनडीए सांसदों ने समर्थन में नारेबाजी की थी। पीएम मोदी और अमित शाह भी मेज थपथपाते नजर आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

11:21 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

विपक्ष-राहुल लगातार सरकार और PM पर हमलावर

4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में हंगामा; विपक्ष और बीजेपी सांसदों में बहस

संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच बहस हुई है। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं।

वहीं, लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। पूरी खबर पढ़ें…

3 फरवरी : राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। राहुल ने आर्टिकल टेबल किया। राहुल ने जैसे ही कहा- मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया

लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। पूरी खबर पढ़ें…

11:21 AM5 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बजट सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव

बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। यह 2 अप्रैल को खत्म होगा। 28 जनवरी से शुरू हुआ पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद दूसर चरण 9 मार्च को शुरू होगा।

लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *