रात में खाने के बाद पिएं अर्जुन की छाल के साथ इस मसाले का काढ़ा, बिस्तर पर जाते ही आएगी सुकून की नींद
मनोरंजन

रात में खाने के बाद पिएं अर्जुन की छाल के साथ इस मसाले का काढ़ा, बिस्तर पर जाते ही आएगी सुकून की नींद

Spread the love



रात में खाने के बाद पिएं अर्जुन की छाल के साथ इस मसाले का काढ़ा, बिस्तर पर जाते ही आएगी सुकून की नींद

रात के समय सभी लोग गहरी और अच्छी नींद में सोना चाहते हैं। हालांकि, पूरे दिन की भागदौड़ और तनाव के कारण लोग सही से सो नहीं पाते हैं। ऐसे में उनका अगला दिन भी खराब हो जाता है। अगर आपको भी रात के समय बिस्तर पर जाने के बाद नींद नहीं आती है, तो सोने से पहले अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पी सकते हैं।

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा औषधीय पेय माना जाता है। इससे नींद की समस्या दूर हो जाती है। रात को खाने के बाद इस काढ़े को पीने से दिमाग शांत होता है। यह नींद लाने में मददगार होता है।

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने के फायदे

  • दालचीनी और अर्जुन की छाल में कई तरह के नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करते हैं।
  • अर्जुन की छाल का काढ़ा दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • खाना खाने के बाद इसे पीने से पाचन बेहतर होता है।

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की सामग्री

तीन इंच अर्जुन की छाल या एक चम्मच इसका पाउडर
एक इंच दालचीनी का टुकड़ा या आधा चम्मच दालचीनी पाउडर
आधा कप पानी

अर्जुन की छाल-दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाएं?

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी को डालें और इसको गर्म करें। अब आप इसमें तीन इंच अर्जुन की छाल या फिर एक चम्मच इसका पाउडर डालें। अब आप इसमें आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। इसको धीमी आंच पर तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए। आप इसमें हल्का शहद डालकर पी सकते हैं। आप इस काढ़े को खाने के 30 मिनट बाद और सोने से पहले ही पिएं।

आप भी करते हैं जिम? इन चीजों को डाइट में करें शामिल, बॉडी में नहीं होगी प्रोटीन की कमी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *