रात में हींगा का पानी पीने के फायदे- benefits of drinking asafoetida water before sleeping at night hing ka pani pine ke fayde in hindi | Jansatta
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

रात में हींगा का पानी पीने के फायदे- benefits of drinking asafoetida water before sleeping at night hing ka pani pine ke fayde in hindi | Jansatta

Spread the love


आज के समय भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग नींद की समस्या से परेशान रहते हैं। लोगों में नींद न आना या फिर बार-बार नींद का टूटना एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में रात के समय नींद लाने के लिए लोग कई तरह के उपाय को करते हैं, लेकिन फिर भी सही से नहीं सो पाते हैं। अगर आप भी नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले हींग का पानी पी सकते हैं। इससे रात में गहरी नींद आएगी और आप सुबह फ्रेश महसूस भी करेंगे।

हींग सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि इसमें कई तरह के एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और डाइजेस्टिव गुण होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को शांत करने के साथ-साथ पूरे बॉडी को रिलैक्स करता है। रात के समय सोने से पहले इसको पीने से जल्दी नींद आती है।

हींग का पानी कैसे बनाएं?

हींग का पानी बनाना काफी आसान होता है। इसके लिए किसी खास तरह की सामग्री की जरूरत नहीं होती है। आप इसको सिर्फ दो मिनट में भी तैयार कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को हल्का गर्म कर लें। अब इसमें चुटकीभर हींग डालें और चम्मच से अच्छे से मिला लें। अगर आप इसमें स्वाद चाहते हैं, तो इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। आप इसको सोने से करीब 20 मिनट पहले पी सकते हैं।

हींग पीने के फायदे?

हींग शरीर में गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। हींग नसों को शांत करने में मदद करता है, जिससे दिमाग को सुकून मिलता है और नींद आसानी से आने लगती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद करता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *