टिपण्णी

राहुल गांधी चर्चा से भाग रहे, संसद बाधित कर रहे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप- युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस का दोहरा रवैया उजागर – New Delhi News

Spread the love




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर युवाओं के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने और संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रदेश मंत्री गौरव खारी और युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में मल्होत्रा ने कहा कि विपक्ष को संसद में हर मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए, लेकिन सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करनी चाहिए। मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए युवा आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की, जबकि झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई पर कांग्रेस का रवैया अलग रहा। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस और राहुल गांधी का कथित दोहरा रवैया युवाओं के सामने उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि संसद देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का संवैधानिक मंच है। इसके बावजूद विपक्ष चर्चा से बच रहा है और सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहा है। मल्होत्रा ने दावा किया कि संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू समेत सरकार की ओर से विपक्ष को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि यदि कांग्रेस को छात्रों और देश के मुद्दों की चिंता है तो वह संसद में चर्चा से क्यों बच रही है। मल्होत्रा ने विपक्ष से अपील की कि वह संसद की कार्यवाही चलने दे और युवाओं समेत सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में सार्थक चर्चा करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *