- Hindi News
- National
- Bihar Election 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi Amit Shah Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress
पटना/नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65% वोटिंग हो चुकी है। अब 11 नवंबर को होने वाली दूसरे फेज की वोटिंग होगी। शुक्रवार को पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेता दूसरे फेज के प्रचार के लिए रैली करने पहुंचे हैं।
भागलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘इस देश में आज कल बस 50-60 लोग सपना देख सकते हैं। अंबानी का बेटा, अडाणी का बेटा, अमित शाह का बेटा। अमित शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता। एक रन नहीं ले सकता। उसने पूरी क्रिकेट टीम संभाल रखी है। हम चाहते हैं क्रिकेट को क्रिकेट टीम चलाए।’ पूरी खबर पढ़ें…
इधर, औरंगाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार को ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहिए। बिहार को कुशासन वाली सरकार भी नहीं चाहिए। बिहार को भाजपा और NDA पर भरोसा है, क्योंकि NDA ने ही राज्य को जंगलराज से बचाया था।
उन्होंने कहा कि आप (जनता) सोच सकते हैं कि ये जंगलराज वाले लोग सत्ता में वापसी के लिए इतने बेचैन क्यों हैं। ये जनता की सेवा नहीं करना चाहते। ये बंदूक की नोक पर जनता को लूटना चाहते हैं। यही जंगलराज की आहट है।


बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
11:32 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
निरहुआ बोले- NDA को जनता का समर्थन
11:25 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शाह बोले- DMK बिहारियों की तुलना बीड़ी से करती है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में रैलियों के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा- तेजस्वी के फेवरेट तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके बिहारियों का अपमान करती है। उनकी तुलना बीड़ी से करती है।
11:18 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- जंगलराज ने बिहार में सबकुछ नष्ट किया
बिहार के भभुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-लोगों की कड़ी मेहनत के बाद एक औद्योगिक शहर बन रहा था, लेकिन फिर से कुशासन और जंगलराज की राजनीति आ गई। जंगलराज आते-आते सब कुछ नष्ट हो गया। जंगलराज ने बिहार में विकास की हर संभावना को खत्म कर दिया था। क्या कभी ऐसी जगह पर्यटन बढ़ सकता है, जहां कानून का राज न हो और माओवादी आतंक बढ़ रहा हो? लेकिन नीतीश कुमार ने आपके क्षेत्र को उस विकट स्थिति से बाहर निकाला है।
11:16 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
गिरिराज सिंह बोले- 206 से ज्यादा सीटें जीतेगा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2010 में एनडीए ने 206 सीटें जीती थीं। इस बार पहले चरण के मतदान में हमें विश्वास है कि हम 206 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। सम्राट चौधरी ने भी कहा कि हम पहले चरण में 121 में से लगभग 110 सीटें जीतेंगे और उनका यह कहना सही है।
11:15 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी बोले- बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए
10:33 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कैमूर में मोदी बोले- तेजस्वी से पूछो प्लान क्या है तो उनके मुंह में दही जम जाती है
10:02 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- बिहार की gen-z यहां वोट चोरी नहीं होने देगी
राहुल गांधी ने भागलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ वोटर्स हैं और मतदान सूची में 25 लाख से ज्यादा वोटर्स फेक थे। मैं आपको गारंटी देता हूं कि मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग ने मिलकर हरियाणा का चुनाव चुराया है।
हमने सबूतों के साथ कहा कि उन्होंने लोकसभा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी की और अब वे चोरी करके बिहार का चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। हमें आखिरी वक्त तक मतदाता सूची नहीं मिलती। बिहार की जेनरेशन Z यहां वोट चोरी नहीं होने देगी।

09:19 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
औरंगाबाद में मोदी बोले- जंगलराज वाले बच्चों को रंगदार बना रहे
औरंगाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले पहले से ही बच्चों को रंगदार बनाने की बात कर रहे हैं, वो खुलेआम ऐसा कर रहे हैं। ये लोग खुलेआम ऐलान कर रहे हैं कि अगर भैया (तेजस्वी) की सरकार आई तो कट्टा, दुनाली, फिरौती, रंगदारी, यही सब चलेगा।
07:51 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शाह बोले- लालू की पीढ़ियां जीविका दीदी का पैसा नहीं ले सकती

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जमुई में सभा को संबोधित करते हुए कहा- शाह ने कहा, ‘हम महिलाओं को 10 हजार रुपए रोजगार के लिए दे रहे हैं।
लेकिन लालू यादव को दर्द हो रहा है कह रहे हैं ये पैसे वापस ले लिए जाएंगे। जबकि हमने पहले ही कहा है पैसे वापस नहीं लिए जाएंगे। मैं यहां से कहकर जाता हूं लालू यादव क्या, उनकी 3 पीढ़ियां भी जीविका दीदी के पैसे को हाथ नहीं लगा सकती है।
07:20 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बेतिया में चिराग का हेलिकॉप्टर 45 मिनट तक नहीं उड़ सका, PM को फोन लगाया

लोजपा (आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 45 मिनट तक हेलिकॉप्टर में बैठना पड़ा। इतनी देर इंतजार के बाद भी उन्हें उड़ान के लिए परमिशन नहीं मिली। दरअसल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में खराबी की वजह परमिशन नहीं मिल सकी थी।
इसके बाद चिराग पासवान ने बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान को फोन लगाया। उनसे कहा कि हेलिकॉप्टर को उड़ने की परमिशन नहीं मिल रही है। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, सबकी वही स्थिति है,ऐसी ही प्रॉब्लम है।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। उनसे भी हेलिकॉप्टर के उड़ान के लिए परमिशन नहीं मिलने की शिकायत की। कहा, ‘आज मेरी 9 सभा है, लेकिन पिछले घंटे से मैं हेलिकॉप्टर में बैठा हुआ हूं, उड़ने की परमिशन नहीं है।’
06:17 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
खेसारी लाल बोले- इस बार हमारे देसी भइया सीएम बनेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग गुरुवार को खत्म हुई। अब दूसरे फेज के लिए पॉलिटिकल पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में रोड शो किया।
05:15 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चिराग बोले- 14 नवंबर के बाद बिहार में हमारीी सरकारी बनेगी
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जो कोई भी बिहार की राजनीति को समझता है और देखता है कि कैसे केंद्र और राज्य सरकारों ने, पूरे एनडीए गठबंधन के साथ, चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया है, वह जानता है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि 14 नवंबर के बाद बिहार में हमारी सरकार बनेगी।
05:08 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
PK बोले- बिहार की 60% से ज्यादा जनता बदलाव चाहती है
बोधगया में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एनडीए और महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की 60% जनता अब बदलाव चाहती है। जन सुराज आंदोलन के आने से पहले लोगों के पास विकल्प नहीं था, लेकिन अब एक नया और सशक्त विकल्प मौजूद है। पढ़ें पूरी खबर…
05:04 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
नरकटियागंज में खेसारी लाल का रोड शो, RJD के लिए करेंगे प्रचार
पश्चिम चंपारण में विधानसभा चुनाव अभियान के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। वे नौतन और नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। पहला रोड शो नौतन विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित उम्मीदवार नारायण साह के लिए होगा। पढ़ें पूरी खबर..
04:26 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
सम्राट बोले- लालू के परिवार से कोई नहीं जीतेगा, बिहार में फिर NDA सरकार

पहले फेज की वोटिंग के बाद गुरुवार को डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा, ‘हम 130 सीटों में से 100 सीटें जीत रहे हैं। 2010 के चुनाव में जिस तरह से लालू परिवार से कोई चुनाव नहीं जीत पाया था। वैसे ही इस बार के चुनाव में भी उनके परिवार से कोई जीतकर नहीं आ पाएगा। दूसरे फेज में भी इसी तरह से वोटिंग कीजिए और NDA को विजयी बनाइए।’ पढ़ें पूरी खबर…
03:42 AM7 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी की भागलपुर और बांका में जनसभा

राहुल गांधी शुक्रवार को भागलपुर और बांका के अमरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बांका में वे कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। राहुल गांधी दोपहर 1:05 बजे बांका पहुंचेंगे।








