रिश्ते शर्मसार: महिला बोली- मौसी, मामा ने देह व्यापार में ढकेला, वसूले 1.50 लाख, ससुराल से चुरा कर दिए रुपये
होम

रिश्ते शर्मसार: महिला बोली- मौसी, मामा ने देह व्यापार में ढकेला, वसूले 1.50 लाख, ससुराल से चुरा कर दिए रुपये

Spread the love


चकेरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महिला ने अपनी मौसी, मामा पर उसे जबरन देह व्यापार में ढकेलकर 1.50 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से न्याय की गुहार लगाई। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां निवासी पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में उनकी मां की मौत हो गई।

इसके बाद एक दिन पड़ोस में रहने वाली मौसी व मामा ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिए। एक युवक को कमरे में भेजकर अश्लील वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को दिखाकर बदनाम करने का डर बनाकर देह व्यापार कराने लगे। इस बीच 29 सितंबर 2024 को उसका निकाह कर दिया गया। आरोप है कि छह माह बाद मौसी ने फिर से रुपयों की डिमांड की। दोबारा देह व्यापार में उतरने का दबाव बनाया।

पीड़िता के अनुसार उसने ससुराल से 20 माह में करीब 1.50 लाख रुपये किसी तरह चुराकर मौसी और मामा को दिए। मौसी ने उनके आठ माह के बच्चे को भी मरवाने की धमकी दी। लगातार रुपयों की डिमांड से आजिज होकर बुधवार को पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पारिवारिक मामला है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *