रेल किराया बढ़ाने की तैयारी, 1 जुलाई से लागू होगा:  AC में 1000 किमी के सफर पर ₹20 ज्यादा लगेंगे, 5 सवाल-जवाब से समझें बदलाव
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

रेल किराया बढ़ाने की तैयारी, 1 जुलाई से लागू होगा: AC में 1000 किमी के सफर पर ₹20 ज्यादा लगेंगे, 5 सवाल-जवाब से समझें बदलाव

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Train Ticket Price | Indian Railways Passenger Trains Fares Hike 2025 Update

नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रेल का सफर 1 जुलाई से महंगा हो सकता है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

सभी बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे। इस तारीख के बाद का टिकट बुक करने पर नई दरों के हिसाब से किराया चुकाना होगा। रेलवे ने आखिरी बार 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था।

5 सवाल-जवाब में जानें नया बदलाव…

सवाल 1: रेलवे ने टिकट में बढ़ोतरी का फैसला क्यों लिया?

जवाब: सरकार ने 5 सालों से रेल टिकट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। हालांकि ये बढ़ोतरी बहुत मामूली है, ताकि आम यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

सवाल 2: टिकट की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी?

जवाब: रेलवे ने नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किमी 1 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं, एसी क्लास (जैसे AC 2-tier, AC 3-tier) के लिए प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।

यानी अगर आप 500 किमी यात्रा कर रहे हैं, तो नॉन-एसी में 5 रुपए और एसी में 10 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। वहीं 1000 किमी के सफर पर AC में 20 रुपए और नॉन AC में 10 रुपए ज्यादा देने होंगे।

सवाल 3: क्या सभी ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी होगी?

जवाब: नहीं, सभी ट्रेनों पर ये बढ़ोतरी लागू नहीं होगी। सेकेंड क्लास में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

यानी छोटी दूरी की यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्रियों को पहले जैसा ही किराया देना होगा। 500 किलोमीटर से ज्यादा डिस्टेंस होने पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाने होंगे।

सवाल 4: अगर मुझे और जानकारी चाहिए, तो कहां से ले सकता हूं?

जवाब: अभी रेलवे ने जानकारी वेबसाइट पर अपडेट नहीं की है। अपडेट होने के बाद आप इंडियन रेलवे की वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

इसके अलावा, IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर भी अपडेट मिल जाएंगे। आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

सवाल 5: क्या रेलवे ने हाल ही में और कोई बदलाव किए हैं?

जवाब: हां, रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। यानी IRCTC की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।

इसके अलावा 15 जुलाई से तत्काल बुकिंग में आधार-बेस्ड OTP वेरिफिकेशन भी करना होगा। इसका मकसद ये सुनिश्चित करना है कि तत्काल टिकट सही यात्रियों को मिले।

————————-

रेलवे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

तत्काल टिकट- अब आधार जरूरी, 1 जुलाई से नियम लागू:IRCTC की एप-वेबसाइट पर वेरिफिकेशन होगा

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। 1 जुलाई 2025 से बुकिंग करने के लिए IRCTC की वेबसाइट या एप पर आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।

इसके अलावा, 15 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार नंबर से जुड़ा OTP भी लगेगा। इन बदलावों का मकसद टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और दलालों या फर्जी एजेंट्स की मनमानी पर रोक लगाना है। पूरी खबर पढ़े



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *