रोज रिवीजन किया, सैंपल पेपर लगाए:  न कोचिंग जॉइन की, न ऑनलाइन क्लासेज; अनुष्का ने CBSE 10वीं में ऐसे स्‍कोर किए 97.2%
शिक्षा

रोज रिवीजन किया, सैंपल पेपर लगाए: न कोचिंग जॉइन की, न ऑनलाइन क्लासेज; अनुष्का ने CBSE 10वीं में ऐसे स्‍कोर किए 97.2%

Spread the love


10 घंटे पहलेलेखक: सृष्टि तिवारी

  • कॉपी लिंक

CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 93.60% और 12वीं में 88.39% स्‍टूडेंट्स पास हुए। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं और 12वीं के करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे।

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की अनुष्का शर्मा से हमने बात की। अनुष्का ने CBSE 10वीं में 97.2% स्‍कोर किए हैं।

मेरा नाम अनुष्का शर्मा है। मैं मध्यप्रदेश के गैरतगंज की रहने वाली हूं। मैंने CBSE बोर्ड 10वीं में 97% स्कोर किया है। मैं गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल में हूं। मेरे मम्मी-पापा दोनों ही हेल्थ डिपार्टमेंट में जॉब करते हैं।

रोज 3-4 घंटे सेल्फ स्टडी की

मैंने अपनी पूरी स्टडी स्कूल से ही की है। स्कूल में सारे टीचर्स और मेंटोर ने हमेशा मुझे गाइड किया है। मैं 8-9 घंटे स्कूल में ही पढ़ती थी। इसके बाद रोज 3-4 घंटे घर पर सेल्फ स्टडी और रिवीजन करती थी। मैंने किसी भी सब्जेक्ट के लिए कोई भी अलग कोचिंग जॉइन नहीं की है।

रेगुलर टेस्ट दिए, ऑनलाइन क्लासेज नहीं लीं

मैंने एक फिक्सड टाइम टेबल को फॉलो किया। सुबह जल्दी उठकर रोज टेस्ट दिए। किसी भी तरह की कोई भी ऑनलाइन क्लासेज मैंने जॉइन नहीं की न कभी मुझे ऐसा लगा कि मुझे इसकी जरूरत है। जो भी स्कूल में पढ़ाया जाता था उसको मैंने अच्छे से पढ़ा और एनलाइज किया। एग्जाम के आखिरी समय में मैंने सैंपल पेपर लगाए।

एग्जाम की टेंशन हुई तो पेरेंट्स ने गाइड किया

परीक्षा से पहले मुझे डर तो नहीं लगा क्योंकि मुझे पता था मेरी तैयारी अच्छी है। मैंने साल भर पढ़ाई की है। डर तो नहीं लगा लेकिन जब कभी टेंशन होती थी कि पेपर कैसा होगा तो फैमली और टीचर्स से बातचीत कर लेती थी।

पेरेंट्स के साथ अनुष्का।

पेरेंट्स के साथ अनुष्का।

मुझे लगा था स्टैटिक्स में मेरे नंबर अच्छे नहीं आएंगे

परीक्षा देते समय ये सब नहीं सोचा। लेकिन जिन सब्जेक्टस में सोचा था नंबर कम आएंगे उनमें ज्यादा अच्छा स्कोर किया। मुझे लगा था स्टैटिक्स में नंबर कम आएंगे लेकिन उसमें मेरा स्कोर अच्छा है। वहीं SST और इंग्लिश में मैंने सोचा था नंबर ज्यादा अच्छे होंगे लेकिन उसमें मेरे मार्क्स कम रहे।

मैं डॉक्टर बनाना चाहती हूं

मैं PCM लेना चाहती हूं। मेरे माता-पिता भी हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़े हुए हैं। मैं आगे अब NEET की प्रिपरेशन करूंगी। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं।

ये खबरें भी पढ़ें…

12वीं के बाद क्‍या करें, किस कोर्स से जॉब मिलेगी: करियर से जुड़ा कोई भी कन्‍फ्यूजन हो, DB ऐप पर खुद पूछिए

अब करियर से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब देंगे देश के टॉप करियर काउंसलर्स। पिछले साल करियर क्‍लैरिटी में 7 हजार से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स और पेरेंट्स ने अपने सवालों के जवाब पाए। एक बार फिर, हमें इंतजार है आपके सवालों का, दैनिक भास्‍कर की सीरीज ‘करियर क्‍लैरिटी’ पर। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *