टिपण्णी

रोशनआरा क्लब में 750 आजीवन सदस्यताएं, 28 अगस्त से रजिस्ट्रेशन: गैर-सरकारी श्रेणी में 12.50 लाख और सरकारी/पीएसयू में 4 लाख रुपये शुल्क – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर डीडीए ने रोशनआरा क्लब में 750 आजीवन सदस्यताएं देने की योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य लोगों को खेल, फिटनेस, मनोरंजन और अवकाश सुविधाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है। गैर-सरकारी श्रेणी में 400 सदस्यताएं 12.50 लाख रुपये प्लस जीएसटी और सरकारी/पीएसयू श्रेणी में 350 सदस्यताएं 4 लाख रुपये प्लस जीएसटी में दी जाएंगी। क्लब में क्रिकेट की मुख्य और अभ्यास पिच, टेनिस, स्क्वैश, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पिकलबॉल, स्विमिंग पूल, टॉडलर्स पूल, मल्टी-जिम, फिटनेस सेंटर और योग जैसी सुविधाएं हैं। चुनिंदा खेलों में प्रशिक्षित कोचों की सुविधा भी उपलब्ध होगी। क्रिकेट मैदान का उपयोग मैच, टूर्नामेंट और खेल या कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए किया जा सकेगा।
28 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण
सदस्यता के लिए पंजीकरण 28 अगस्त 2026 की रात 12 बजे से शुरू होकर 27 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगा। इच्छुक आवेदक डीडीए के ऑनलाइन सदस्यता पोर्टल https://online.dda.org.in/golfcourse/RoshanaraClub/RoshanaraClubHome.aspx के माध्यम से आवेदन और भुगतान कर सकेंगे। 22 एकड़ में फैला ऐतिहासिक क्लब
रोशनआरा क्लब करीब 22 एकड़ के हरे-भरे परिसर में फैला है। यह भारतीय क्रिकेट के शुरुआती इतिहास से जुड़ा रहा है और बीसीसीआई के गठन से भी इसका संबंध माना जाता है। एक सदी से अधिक पुराने इस क्लब को डीडीए ने 29 सितंबर 2023 को अपने अधीन लिया था। क्लब हाउस में लाउंज, रेस्तरां, कैफे, बैंक्वेट, बच्चों का जोन, बिलियर्ड्स और कार्ड रूम जैसी सुविधाएं भी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *