Agra Accident News: आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दिल्ली का पूरा परिवार जो प्रयागराज से कुंभ स्नान कर वापस लौट रहा था, उसकी जान चली गई। माता-पिता के साथ चार वर्षीय मासूम बेटा और 12 साल की बेटी की भी जान चली गई। सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो दृश्य देख उनके रौंगटे भी खड़े हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अंदर पूरी तरह घुस चुकी थी। कार में दंपती और उनके बच्चों की लाशें फंसी हुईं थीं, जिनको बमुश्किल पुलिस ने बाहर निकाला।
कार में बुरी तरह फंसी थी लाशें
पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो चारों की मौत हो चुकी थी। कार के अंदर मासूम बच्चों और पति-पत्नी की लाशें बुरी तरह से फंसी हुईं थीं। उन्हें बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद सभी लाशों को कार से बाहर निकाला जा सका।
पुलिसकर्मियों ने चारों की लाशों को कार से बाहर निकाला। हाईवे पर जब एक साथ चार लाशें रखी गईं। ये लाशें इस कदर कुचल चुकीं थीं कि पहचान तक करना मुश्किल हो पा रहा था।
दिल्ली के उत्तम नगर का रहेने वाले ओमप्रकाश आर्या अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। स्नान के बाद वे पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई।
इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में ये कार तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे पूरे परिवार के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन अस्पताल भेजा है।
वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
Spread the love {“_id”:”68ff1526616e9cb732022e22″,”slug”:”cm-yogi-listened-to-grievances-of-complainants-and-said-local-artists-should-get-maximum-opportunities-2025-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: महिला कलाकार ने मंच दिलाने की लगाई गुहार, सीएम ने तुरंत दिया आदेश, बोले-स्थानीय कलाकारों को मिले अधिक मौका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकारी आवास में प्रदेश के कई जनपदों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद व पारिवारिक […]
Spread the love {“_id”:”69197b2a38c594a34d00714d”,”slug”:”muzaffarnagar-farmers-roar-in-soram-panchayat-there-will-be-discussion-on-issues-related-to-country-2025-11-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Muzaffarnagar: सोरम पंचायत में खापों ने भरी हुंकार, देश-समाज से जुड़े मुद्दों पर होगी बात, गठवाला भी शामिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Khap Panchayat In Muzaffarnagar: सोरम में आज बड़ी सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसान और समाज से जुड़ों मुद्दों पर बात की जाएगी। राजनीतिक बातों से […]
Spread the love इटावा जिले में सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे मिले युवक और युवती के शवों की पहचान हो गई है। दोनों मिर्जापुर के जिगना थाना के असवा गांव निवासी करन निषाद (22) और शिवानी (18) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है […]