होम

लखनऊ: वीडियो में सामने आई हत्या आरोपी श्रद्धा दुबे, कहा- मैंने शिवा को नहीं मारा; मेरा नाम नेताओं से न जोड़ें

Spread the love


लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उसने खुद को बेगुनाह बताया है। उसने अब तक खुद पर लग रहे आरोपों का जवाब दिया है। 

एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें वो कह रही है कि मेरा आप सभी से  रिक्वेस्ट है,  मेरे नाम को ऐसे मत उछालिए। आप हर किसी के साथ मेरा नाम मत जोड़िए। आप लोगों ने कई नेताओं, कई अधिकारियों के साथ मेरा बेवजह का नाम जोड़ा है हाँ, अगर वो मेरे इंस्टाग्राम पे मेरे से कोई ऐड है, तो आप मेरे बारे में ऐसी अफ़वाह मत फैलाइए।

 मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं है। मैं किसी को नहीं जानती हूँ, मेरा रिक्वेस्ट है कि प्लीज मेरे बारे में अफ़वाह मत फैलाइए। मैं कहीं गायब नहीं हूँ। मैं पुलिस में आकर बयान देना चाहती हूँ। मैं उन्हें सब कुछ सच-सच, जो कुछ भी है, मैं उन्हें सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूँ। तो प्लीज, आप लोगों से मेरी यही रिक्वेस्ट है कि कुछ भी किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचिए कि मेरा क्या गुनाह है।

 मैंने कुछ नहीं किया है। जो कुछ भी सच है शिवा शर्मा कांड से रिलेटेड, कि उसकी कोई हत्या नहीं हुई थी, वो एक सुसाइड था। वो मैं आप लोगों से बताने वाली थी। लेकिन मेरी कंडीशन देखिए कि मैं किस कंडीशन में हूँ। मैं ठीक कंडीशन में नहीं हूँ। मैं बिल्कुल भी इस समय फिजिकली फिट नहीं हूं।

तो मेरा रिक्वेस्ट है, मेरा आप लोगों से निवेदन है कि किसी भी बड़े अधिकारी या नेताओं के साथ मेरा नाम मत जोड़िए जिसमें मेरी कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *