लुधियाना में किडनैपिंग का ड्रामा रचने वाला गिरफ्तार:  कर्ज चुकाने के लिए रची साजिश, दिल्ली का रहने वाला, परिवार से मांगे 10 लाख – Ludhiana News
टिपण्णी

लुधियाना में किडनैपिंग का ड्रामा रचने वाला गिरफ्तार: कर्ज चुकाने के लिए रची साजिश, दिल्ली का रहने वाला, परिवार से मांगे 10 लाख – Ludhiana News

Spread the love



पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी शुभम उपाध्याय।

लुधियाना में एक व्यक्ति ने कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण का झूठा ड्रामा रचा। आरोपी ने खुद को किडनैप बताकर परिवार से 10 लाख की मांग की। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने कर्जा चुकाने के लिए ड्रामा रचा।

.

जानकारी के अनुसार आरोपी शुभम उपाध्याय दिल्ली में आईसीआई हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बताया कि शुभम 13 अप्रैल को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल मिलने लुधियाना आया था। वह उसी दिन रात को दिल्ली के लिए निकला।

भाई-बहन को फोन कर किया गुमराह

शुभम ने दिल्ली न पहुंचने पर अपने भाई-बहन को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। उसने परिवार से 10 लाख रुपए की मांग की। परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना मोती नगर के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने जांच की।

जब पुलिस ने शुभम से संपर्क किया तो वह झूठी कहानियां बताने लगा। जांच में पता चला कि उसने कर्ज चुकाने के लिए यह पूरा ड्रामा रचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

लोगों को देना था काफी पैसा

डीसीपी ने बताया कि दरअसल शुभम ने लोगों का काफी पैसा कर्ज पे उठा रखा था और वह उसे बार-बार टार्चर कर रहे थे। जिस कारण ही उसने पुलिस व परिवार को झूठी कहानी बताई। शुभम उपाध्याय को काबू कर उसे जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *