11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- अगाथा क्रिस्टी विश्वप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार थीं। दुनियाभर में अपने जासूसी उपन्यासों के लिए विशेष तौर पर जानी जाती हैं।
1. साहस वह संकल्प है जिससे हम अनदेखे संकटों का सामना करते हैं। 2. कोई नहीं जानता कि दूसरा व्यक्ति क्या सोच रहा है। लोग सोचते हैं कि वे जानते हैं, पर वे लगभग हमेशा ही गलत होते हैं। 3. अनुमान खतरनाक हो सकते हैं। 4. कल्पना एक बहुत अच्छी सेविका है, लेकिन वह बुरी मालकिन है। 5. हर समस्या का एक सरल समाधान होता है। 6. डर अधूरी जानकारी भर है। 7. हममें से बहुत कम लोग वैसे होते हैं जैसे हम दिखाई देते हैं। 8. आप लोगों को वह नहीं दे सकते, जो वे स्वीकार करने में अक्षम हैं। 9. इस दुनिया में चीजें अक्सर वैसी नहीं होतीं जैसी आप उनसे उम्मीद करते हैं। 10. जल्दबाजी में सफाई देना हमेशा कमजोरी की निशानी होती है। 11. हमारा हथियार हमारा ज्ञान है।








