11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- किताबों से जानिए, कैसे सही काम लगातार करते रहना ही सफलता की असली कुंजी है? कैसे कोशिश धीरे-धीरे रास्ता बनाती है?
सही काम को लगातार करते रहना ही सफलता सफलता कोई बड़ा कदम नहीं होती, यह हर दिन किए गए छोटे-छोटे और समझदारी भरे फैसलों का ही नतीजा होती है। जीत और हार का फर्क बहुत बड़ा नहीं होता है; यह तो उन छोटे कामों में छिपा होता है जिन्हें आप तब करते हैं जब कोई देख नहीं रहा होता। हर दिन आप या तो अपने सपनों को बना रहे होते हैं या अपने पछतावे को। सही काम लगातार करते रहना ही सफलता की असली कुंजी है। (द स्लाइट एज -जेफ ऑलसन)
डर के बावजूद आगे बढ़ना सच्ची हिम्मत है कमजोरी दिखाना कोई कमजोरी नहीं होता बल्कि असली हिम्मत होती है। जब आप अपनी अपूर्णता को पूरी तरह से स्वीकार कर लेते हैं और जैसे हैं वैसे ही दिखते हैं, तभी दूसरों से असली जुड़ाव संभव हो सकता है। सबसे बड़ा खतरा असफल होना नहीं है, बल्कि कभी कोशिश ही न करना है। सच्ची हिम्मत कमजोरी को छिपाने में नहीं होती है, सच्ची हिम्मत डर के बावजूद आगे बढ़ते रहने में है। (डेयरिंग ग्रेटली -ब्रेन ब्राउन)
जीवन में केवल खुद से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए सफलता पाने की चाह हमें थका देती है। हम यह भूल जाते हैं कि हर महान पेड़ कभी एक छोटा बीज था, जिसे बढ़ने के लिए समय, धूप और धैर्य मिला। जीवन में असली संतुलन तब आता है जब हम ‘कब’ की चिंता छोड़कर ‘कैसे’ पर ध्यान देते हैं। हर दिन का एक छोटा कदम, हर कोशिश धीरे-धीरे रास्ता बनाती है। जीवन में आप केवल खुद से प्रतिस्पर्धा करना सीखें। (द आर्ट ऑफ स्लो ग्रोथ -एलेनर पार्क)
अपने कार्य और निर्णय में सच्चाई बनाए रखें खुशी कोई और नहीं देता, आप खुद उसे चुनते हैं। आपका अतीत या दूसरों की राय आपको नियंत्रित नहीं करती। जैसे ही आप अपने जीवन की जिम्मेदारी लेते हैं, आप आजाद हो जाते हैं। अगर कुछ लोग आपको पसंद नहीं करते, इसका मतलब है आप सच्चाई से जी रहे हैं, दिखावा नहीं कर रहे। असली आजादी तब शुरू होती है, जब आपको स्वीकृति की जरूरत नहीं रहती। (द करेज टु बी डिस्लाइक्ड -इचिरो किशिमी, फूमीटाके कोगा)








