1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- विक्टर फ्रेंकल ऑस्ट्रियाई न्यूरोलॉजिस्ट, दार्शनिक और होलोकॉस्ट सर्वाइवर थे। इन्होंने लॉगोथेरेपी की स्थापना की थी।
1. मनुष्य से सब कुछ छीना जा सकता है, लेकिन एक चीज नहीं- वो यह कि किसी भी परिस्थिति में वह अपना दृष्टिकोण चुन सकता है, अपनी राह चुन सकता है। 2. जब हम किसी स्थिति को स्वयं ही बदलने में असमर्थ होते हैं, तो हमें खुद को बदलने की चुनौती स्वीकार कर लेनी चाहिए। 3. असामान्य स्थिति में असामान्य प्रतिक्रिया देना सामान्य व्यवहार है। 4. कोई भी व्यक्ति न्याय करने से पहले खुद से ईमानदारी से पूछे कि क्या यदि वह उस स्थिति में होता, तो वैसा ही नहीं करता? 5. जो प्रकाश देना चाहता है, उसे जलना ही होगा। 6. खुशी को प्राप्त नहीं किया जा सकता; यह स्वाभाविक रूप से होती है। 7. जीवन कभी भी परिस्थितियों से असहनीय नहीं बनता, बल्कि अर्थ और उद्देश्य की कमी के कारण यह असहनीय बन जाता है।








