टिपण्णी

वाराणसी के सभी घाट डूबे, छतों पर आरती-अंतिम संस्कार: MP-UP समेत 4 राज्यों में आज भारी बारिश; राजस्थान में अगस्त में पारा 40° पहुंचा

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; Varanasi MP UP Rajasthan Mumbai Weather Crisis | Uttarakhand Himachal Landslide

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है।

उधर, राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में 39.9° और चूरू में 39° तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मध्य प्रदेश के 22 और यूपी के 28 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी तेज बारिश होगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश में 3 मानसूनी सिस्टम एक्टिव हैं। रीवा-सीधी के पास लो प्रेशर एरिया, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से मानसून ट्रफ और दक्षिणी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

भारी बारिश से मध्यप्रदेश के सतना का शबरी वाटरफॉल रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है।

भारी बारिश से मध्यप्रदेश के सतना का शबरी वाटरफॉल रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है।

वाराणसी में घाट पर बने 100 छोटे-बड़े मंदिर डूब गए हैं। छतों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

वाराणसी में घाट पर बने 100 छोटे-बड़े मंदिर डूब गए हैं। छतों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की परवाह किए बिना स्कूल जाते हुए बच्चे। यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया है।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की परवाह किए बिना स्कूल जाते हुए बच्चे। यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया है।

लखनऊ के हुसैनगंज में शुक्रवार शाम आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे दुकानों और घरों में पानी भर गया।

लखनऊ के हुसैनगंज में शुक्रवार शाम आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे दुकानों और घरों में पानी भर गया।

शिमला के ताराहाल में चलती कार के अगले हिस्से पर पेड़ गिर गया। साथ ही एक बाइक सवार भी बाल-बाल बचा।

शिमला के ताराहाल में चलती कार के अगले हिस्से पर पेड़ गिर गया। साथ ही एक बाइक सवार भी बाल-बाल बचा।

देहरादून-मसूरी रोड पर भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे ट्रैफिक थम गया।

देहरादून-मसूरी रोड पर भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे ट्रैफिक थम गया।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

अपडेट्स

11:15 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ मेडिकल कॉलेज में बारिश के बाद जलभराव

मेरठ में बारिश के बाद LLRM मेडिकल कॉलेज परिसर के अस्पताल में जलभराव हो गया। पानी भरने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ को पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ा। कई घंटे बाद पंप सेट लगाकर परिसर से पानी निकालने का काम शुरू कराया गया।

11:12 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सीधी में बारिश, 104 करोड़ की लागत से बनी सड़क बही

बारिश के बीच सीधी में करीब छह महीने पहले बनी 104 करोड़ रुपए की सड़क का बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया।

04:51 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मसूरी-देहरादून रोड पर लैंडस्लाइड, सड़क का एक हिस्सा धंसा

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून रोड पर पानी वाला बैंड के पास लैंडस्लाइड से सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

इससे यातायात रुक गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। PWD की टीम एक लेन को बहाल करने में जुटी है।

04:18 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में गंगा उफान पर, नाव सेवा बंद; जलस्तर 68.74 मीटर पहुंचा

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को नदी का पानी 68.74 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, जलस्तर 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। खतरे का निशान 71.26 मीटर है।

बढ़ते पानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा में सभी छोटी-बड़ी नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। घाटों के कई रास्ते और रिवरफ्रंट के हिस्से डूबने से एक घाट से दूसरे घाट तक आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

03:14 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: झज्जर में बारिश, पानीपत-सोनीपत में बादल; इस सीजन सामान्य से 17% कम बारिश

झज्जर में शुक्रवार देर रात तेज बारिश हुई।

झज्जर में शुक्रवार देर रात तेज बारिश हुई।

हरियाणा में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 अगस्त तक हरियाणा में सामान्य से 17% कम बारिश दर्ज हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

03:10 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के खेतों में बाढ़ का पानी, आने-जाने के लिए नावों का सहारा

02:29 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: जालंधर-पठानकोट में सुबह बारिश; चंडीगढ़ में बादल छाए

पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

जालंधर और पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के दूसरे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर सामान्य के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:14 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कल से धूप निकलेगी; तापमान बढ़ेगा

शिमला में शनिवार सुबह हल्की धूप खिली। आसमान साफ दिखा।

शिमला में शनिवार सुबह हल्की धूप खिली। आसमान साफ दिखा।

हिमाचल प्रदेश में आज बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालांकि, रविवार से मानसून कमजोर पड़ने का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश कम होने और धूप निकलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

02:12 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, लैंडस्लाइड से 85 सड़कें बंद

नैनीताल में बारिश के अलर्ट के बीच शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

नैनीताल में बारिश के अलर्ट के बीच शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड में पिछले 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश और लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश में NH समेत 85 सड़कें बंद हैं। इनमें 1 नेशनल हाईवे, 3 स्टेट हाईवे, 8 PWD और 73 PMGSY/RWD सड़कें शामिल हैं। प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 43 लोगों की मौत, 46 घायल और 1 व्यक्ति के लापता होने की जानकारी है। पूरी खबर पढ़ें…

02:08 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, 28 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार के 28 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 30 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। पटना के गांधी घाट पर गंगा का पानी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। बेगूसराय के मुंगेर घाट पर भी जलस्तर बढ़ने से लोगों को अंतिम संस्कार में परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

02:06 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा

राजस्थान में मानसून का दौर कमजोर पड़ गया है, लेकिन मौसम विभाग ने 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को भी 15 जिलों में अलर्ट था, लेकिन 11 जिलों में मौसम साफ रहा। बाकी 4 जिलों में भी 10 मिमी से कम बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। अगस्त में भी कई जगह तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

02:02 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

MP: 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन जारी रहेगा दौर

नरसिंहपुर में बरगी बांध के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के दो गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

नरसिंहपुर में बरगी बांध के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के दो गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

मध्य प्रदेश में मानसून टर्फ, चक्रवात और लो प्रेशर एरिया की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इसके चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:58 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

अगले दो दिनों के दौरान मौसम का अनुमान

23 अगस्त

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी आ सकती है।
  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

24 अगस्त

  • ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।
  • आंध्र प्रदेश और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 40-50 किलोमीचर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
  • कर्नाटक के तटीय इलाकों, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

01:47 AM22 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *