{“_id”:”67c69fde0ba39f67040f54c5″,”slug”:”obesity-increases-due-to-poor-lifestyle-and-eating-habits-2025-03-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”विश्व मोटापा दिवस: बिगड़ी जीवन शैली, खानपान से 18 फीसदी विद्यार्थी मोटापे के चंगुल में, ये करें प्रयोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मोटापा – फोटो : Freeoik.com
विस्तार
अनियमित जीवन शैली और खान पान के चलते बड़ों के साथ बच्चों में भी मोटापा एक बीमारी के रूप में तेजी से पैर पसार रहा है। यहां तक कि 18 फीसदी विद्यार्थी मोटापे की चपेट में हैं। इसके चलते मधुमेह और हृदय रोग की संभावना भी बढ़ जा रही है। चार मार्च को विश्व मोटापा दिवस के अवसर पर यह प्रश्न विचारणीय है कि इस महामारी पर किस तरह लगाम कसी जाए।
Trending Videos
मोटापा जीवन शैली से जुड़ी अनेक बीमारियों का शुरुआती संकेत होता है। महिलाओं और पुरुषों की अपेक्षा मोटापे का शिकार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। पर्याप्त शारीरिक श्रम न करने से कैलोरी खर्च नहीं हो पाती है। शरीर में अत्यधिक चर्बी जमा हो जाती है। इससे धीरे-धीरे शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होने लगती हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया भर में मोटापे से ग्रस्त लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। असुरक्षित जीवन शैली और अनियमित दिनचर्या मोटापे का शिकार बना रही है। विशेषकर स्कूली बच्चे इससे प्रभावित हैं। शहरी क्षेत्र में 18 प्रतिशत विद्यार्थी मोटापे से पीड़ित हैं। करीब तीन प्रतिशत विद्यार्थियों में ब्लड प्रेशर की समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मोटापे के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है।-डॉ. विकास मेहरोत्रा, अध्यक्ष, आईएपी
प्रोटीन का अपने वजन के अनुसार सेवन करें। दाल, फल, अंडे, चिकन, मछली आदि से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। सलाद, मौसमी फलों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। फलों में फाइबर होता है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। रोजाना 45 मिनट पैदल, योग और व्यायाम करें। सात से आठ घंटे की नींद लें।-ज्योति सक्सेना, डायटिशियन
ये करें प्रयोग
-साबुत अनाज जैसे गेहूं, कुट्टू, साबुत ओट्स, ज्वार, बाजरा, राई मक्का, जौ आदि को भोजन में शामिल करें
-जूस के स्थान पर साबुत फल खाना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है।
-नमकीन, समोसे, बिस्कुट, मोमोज की जगह मखाने, चने, बादाम का प्रयोग करें।
Spread the love 09:28 PM, 24-Dec-2025 Meerut News: अवैध खनन में लगा डंपर कब्जे में लिया वन आरक्षित क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध और एनजीटी के निर्देश के बाद भी लगातार खनन किया जा रहा है। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद अवैध खनन नहीं रुक रहा है। और पढ़ें 09:27 PM, 24-Dec-2025 यूपी: हाईकोर्ट […]
Spread the love {“_id”:”697819b6e06cc9a1750573cd”,”slug”:”bareilly-city-magistrate-alankar-agnihotri-has-been-suspended-by-up-government-2026-01-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई… बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अग्निहोत्री निलंबित, शामली के कलेक्टर ऑफिस से अटैच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री – फोटो : सोशल मीडिया विस्तार बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया। उन्हें शामली के कलेक्टर ऑफिस से अटैच […]
Spread the love भारत में हाइब्रिड कारों का बाजार तेजी से बढ़ने वाला है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी अपने एक बयान में कहा था कि Plug-in Hybrid Vehicles यानी PHEV भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर ले जाने का सबसे प्रभावी रास्ता हो सकते हैं। मंत्री ने आगे कहा कि […]