{“_id”:”67b9d41e56a63f439304160c”,”slug”:”attacker-caught-in-video-pfa-district-president-beaten-with-hockey-stick-naya-moradabad-2025-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वीडियो में कैद हमलावर: नया मुरादाबाद में पीएफए की जिला अध्यक्ष की हॉकी से पिटाई, घर में घुस जमकर किया हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पीएफए की जिलाध्यक्ष से मारपीट करते लोग – फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में शुक्रवार रात पीएफए की जिला अध्यक्ष करुणा शर्मा पर कुछ लोगों ने हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गई। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Trending Videos
पुलिस ने करुणा शर्मा की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल फॉर एनिमल(पीएफए) की जिला अध्यक्ष करुणा शर्मा नया मुरादाबाद में रहती हैं। करुणा शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने फ्लैट की छत से स्ट्रीट डॉग को फेंक कर मार दिया था।
उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8:20 बजे वह घर में मॉजूद थी। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले नितिन वर्मा, उसकी पत्नी शिवानी वर्मा, नकुल यादव और अंकुर गुप्ता अपने अन्य साथियों के साथ आ गए और गाली गलौज करने लगे।
करुणा शर्मा और उनकी पड़ोसन हुसना परवीन अपने अपने फ्लैट से बाहर आईं और उन्होंने गाली गलौज और अभद्रता का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन पर हॉकी से भी हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। पहले से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
Spread the love {“_id”:”6889b630fd764fa9ea06af51″,”slug”:”bjp-leader-brother-and-businessman-committed-suicide-hurt-by-encroachment-action-in-moradabad-2025-07-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अतिक्रमण कार्रवाई से आहत कारोबारी ने की खुदकुशी, डिप्टी सीएम पाठक परिजनों से मिले, बोले- होगी कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jul 2025 12:57 PM IST मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की जद में दुकान आने […]
Spread the love बरेली के बाद शहर में भी शुक्रवार को बवाल करने की साजिश की गई। बरेली में भड़काऊ ऑडियो वायरल होने के बाद भीड़ इकट्ठा होने के बाद माहाैल बिगड़ गया था। Source link
Spread the love सट्टा किंग के नाम से मशहूर रहे जुल्फिकार अली उर्फ बिट्टू की हत्या के मामले में सोमवार को एडीजे-11 छाया शर्मा की अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने हिस्ट्रीशीटर साबिर कालिया, उसके पिता और बेटे समेत चार मुलजिमों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है जबकि चारों पर […]