{“_id”:”67b9d41e56a63f439304160c”,”slug”:”attacker-caught-in-video-pfa-district-president-beaten-with-hockey-stick-naya-moradabad-2025-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वीडियो में कैद हमलावर: नया मुरादाबाद में पीएफए की जिला अध्यक्ष की हॉकी से पिटाई, घर में घुस जमकर किया हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पीएफए की जिलाध्यक्ष से मारपीट करते लोग – फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में शुक्रवार रात पीएफए की जिला अध्यक्ष करुणा शर्मा पर कुछ लोगों ने हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गई। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Trending Videos
पुलिस ने करुणा शर्मा की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल फॉर एनिमल(पीएफए) की जिला अध्यक्ष करुणा शर्मा नया मुरादाबाद में रहती हैं। करुणा शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने फ्लैट की छत से स्ट्रीट डॉग को फेंक कर मार दिया था।
उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8:20 बजे वह घर में मॉजूद थी। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले नितिन वर्मा, उसकी पत्नी शिवानी वर्मा, नकुल यादव और अंकुर गुप्ता अपने अन्य साथियों के साथ आ गए और गाली गलौज करने लगे।
करुणा शर्मा और उनकी पड़ोसन हुसना परवीन अपने अपने फ्लैट से बाहर आईं और उन्होंने गाली गलौज और अभद्रता का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन पर हॉकी से भी हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। पहले से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
Spread the love छजलैट थाना क्षेत्र के नजराजा गांव निवासी पच्चीस वर्षीय छात्रा ने मां के डांटने से नाराज होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह बीएससी करने के बाद रेलवे विभाग में नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात करीब दो बजे उसका शव पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हकीमपुर […]
Spread the love मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामगंगा विहार फिजियोथेरेपी सेंटर चलाने वाली रीना सिंधू ने अपने प्रेमी से पति रविंद्र कुमार की करा दी। इसके बाद उसके शव को कोटद्वार कोतवाली के दुगड्डा चौकी क्षेत्र के पांचवें मील के समीप झाड़ियों में फेंक दिया। उत्तराखंड पुलिस ने दोनों को बिजनौर के नगीना से […]
Spread the love आगरा में दुकान पर पास टायलेट कर रहे युवक को टोकना दुकानदार को भरी पड़ गया। आरोपियों ने दुकानदार की परिवार सहित पिटाई कर दी। सारा सामान भी सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ दिन पहले जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर […]