वोडाफोन-आइडिया में ₹50,000 करोड़ निवेश कर सकता है अमेरिकी फर्म:  डील हुई तो VI की कमान संभालेगी; बिड़ला ग्रुप और वोडाफोन की हिस्सेदारी घटेगी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

वोडाफोन-आइडिया में ₹50,000 करोड़ निवेश कर सकता है अमेरिकी फर्म: डील हुई तो VI की कमान संभालेगी; बिड़ला ग्रुप और वोडाफोन की हिस्सेदारी घटेगी

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Vodafone Idea Eyes $4–6 Billion Investment From TGH Pending Government Relief; Major Change In Promoter Control Likely

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) में अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स (TGH) 4 से 6 बिलियन डॉलर (₹35,000-52,000 करोड़) तक का निवेश कर सकती है।

कंपनी इस डील के लिए बातचीत कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TGH यह डील तभी पूरी करेगी जब सरकार कंपनी की बकाया AGR और स्पेक्ट्रम देनदारी पर राहत पैकेज देगी।

अगर यह डील फाइनल होती है तो TGH कंपनी का प्रमोटर स्टेटस हासिल करेगा और आदित्य बिड़ला ग्रुप व यूके की वोडाफोन ग्रुप का नियंत्रण कम हो जाएगा।

सरकार, जो फिलहाल लगभग 49% हिस्सेदारी रखती है, निष्क्रिय निवेशक के तौर पर बनी रहेगी।

TGH ने सरकार को बताई निवेश की शर्तें

TGH ने सरकार को एक डिटेल्ड प्लान सौंपा है। इसमें कहा गया है कि फर्म को किसी तरह की बकाया माफी नहीं चाहिए, बल्कि देनदारियों के पुनर्गठन की मांग है। डील तभी आगे बढ़ेगी जब सरकार राहत पैकेज और निवेश को एक साथ मंजूरी दे।

TGH डिजिटल और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करती है। इसके चेयरमैन संजय आहुजा 2003 से 2007 के बीच फ्रेंच टेलीकॉम कंपनी ऑरेंज को घाटे से फायदे में पहुंचने के लिए जाने जाते हैं। कंपनी के पास फाइबर और टावर इंफ्रा में वैश्विक निवेश है।

वोडाफोन-आइडिया की हालत कमजोर

Vi ने 2024-25 में ₹24,000 करोड़ जुटाए, लेकिन कंपनी अब भी भारी कर्ज और नुकसान में है। इस साल उसे करीब ₹84,000 करोड़ की बकाया देनदारी (AGR और स्पेक्ट्रम फीस) चुकानी है।हालांकि सुप्रीम कोर्ट से कंपनी को हाल ही में राहत मिली है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कि यह राहत पूरी AGR देनदारी पर लागू होगी या सिर्फ ₹9,000 करोड़ की अतिरिक्त मांग पर।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने पहले ही बकाया राहत के लिए कुछ विकल्प तैयार किए हैं।यदि सरकार सहमत होती है, तो TGH निवेश के साथ कंपनी के संचालन की कमान संभाल सकता है।डील के बाद सरकार की हिस्सेदारी घटेगी, जबकि बिड़ला और वोडाफोन को एग्जिट का मौका मिल सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *