शनिवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने किया इतना कारोबार- sitaare zameen par box office collection day 2 aamir khan genelia dsouza movie earn this much amount on saturday
ब्रेकिंग न्यूज़

शनिवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने किया इतना कारोबार- sitaare zameen par box office collection day 2 aamir khan genelia dsouza movie earn this much amount on saturday

Spread the love


Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2: ‘लाल सिंह चड्ढा’ फ्लॉप होने के बाद मानो आमिर खान ने बड़े पर्दे से दूरी बनाने का इरादा कर लिया। उन्होंने यह तय कर लिया था कि अब वह एक्टर के तौर पर वापसी नहीं करेंगे, बस अपने प्रोडक्शन हाउस में फिल्मों का निर्माण करेंगे। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और मेकर्स ने उन्हें ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी सुनाई। इसकी स्टोरी अभिनेता को इतनी पसंद आई कि वह इसे करने से मना नहीं कर पाए और उन्होंने खुद को फिर एक मौका दिया। अब आखिरकार सिनेमाघरों में 20 जून को उनकी ये मूवी ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो गई है।

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कहानी के साथ-साथ सभी स्टार्स के अभिनय की खूब तारीफ भी हुई। हालांकि, ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला और शनिवार को इसकी कमाई में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला। चलिए जानते हैं कि आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने दो दिन में कुल कितना कलेक्शन कर लिया है।

Kaalidhar Laapata Trailer Review: ‘बल्लू’ संग मिलकर अपने मन का करने निकला ‘कालीधर’, अभिषेक बच्चन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

शनिवार को किया इतना कलेक्शन

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सभी भाषा में 10.7 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने लगभग 21.50 करोड़ का कारोबार कर शानदार कमाई की। ऐसे में अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 32.20 करोड़ रूपये हो गया है। अब फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी फायदा मिल सकता है। अगर इसने रविवार को भी ऐसा ही कलेक्शन किया, तो यह मूवी तीन दिन में ही 50 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।

क्या है ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी

‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान ने एक फुटबॉल कोच गुलशन का रोल प्ले किया है, जो काफी घमंडी होता है, लेकिन फिर उससे एक दिन एक्सीडेंट हो जाता है और उसे सजा के तौर पर स्पेशल बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए कहा जाता है। जब वह स्पेशल बच्चों के पास जाता है, तो शुरुआत में उसे काफी परेशानी होती है, लेकिन धीरे-धीरे वह उन्हें समझने लग जाता है। आगे क्या होता है इसके लिए तो आपको फिल्म देखने थिएटर्स में जाना होगा।

ओटीटी पर नहीं आएगी ‘सितारे जमीन पर’

आमिर खान ने अपनी मूवी के प्रमोशन के दौरान ही यह बात साफ कर दी थी कि उनकी फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी। यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, तो उन्होंने 120 करोड़ की डील भी ठुकरा दी थी। आमिर का मानना है कि ओटीटी की वजह से सिनेमाघरों का करियर खराब हो गया है।

अंदर से कुछ ऐसा दिखता है 1200 करोड़ की नेटवर्थ वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय का दुबई वाला घर, देखें तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *