शिवोहम: बरेली में पहली बार आत्मिक जागरण का विराट उत्सव, गायक कैलाश खेर बिखेरेंगे शिवभक्ति के सुर
होम

शिवोहम: बरेली में पहली बार आत्मिक जागरण का विराट उत्सव, गायक कैलाश खेर बिखेरेंगे शिवभक्ति के सुर

Spread the love


आज का युवा वर्ग भक्ति को नए स्वरूप में अपनाने लगा है। मेट्रो शहरों में भजन क्लबिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, लाइट्स और टेक्नोलॉजी के साथ एक नई ऊर्जा में ढल जाती है। इसी ट्रेंड को पहचानते हुए अमर उजाला पहली बार बरेली में लेकर आ रहा है एक ऐसा भव्य आध्यात्मिक अनुभव ‘शिवोहम’, जो अब तक यहां कभी नहीं देखा गया।

बरेली में 26 फरवरी 2026 को होने वाला ‘शिवोहम’ कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। आयोजन बरेली की धार्मिक चेतना और आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। नाथ नगरी बरेली, जहां शिवभक्ति जीवन का अभित्र हिस्सा रही है, वहां शिवोहम लोगों के विश्वास को एक नई ऊंचाई देने जा रहा है।

इस भव्य आयोजन में प्रवेश करते ही दर्शक खुद को शिव तत्वों में डूबे एक अलौकिक वातावरण में पाएंगे। कैलास मानसरोवर से प्रेरित साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश और शांत ध्वनियां एक ऐसी अनुभूति देंगी मानो स्वयं शिवलोक में प्रवेश हो रहे हों। टेक्नोलॉजी और आस्था के अद्भुत संगम में 12 ज्योतिर्लिंगों के एआई दर्शन अनुभव के माध्यम से किए जा सकेंगे। भक्त डिजिटल माध्यम से इन पवित्र धामों का साक्षात्कार कर सकेंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *