शिव नाडर फिर बने भारत के सबसे बड़े परोपकारी:  रोज 7.4 करोड़ रुपए दान किए; अंबानी दूसरे, बजाज तीसरे नंबर पर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

शिव नाडर फिर बने भारत के सबसे बड़े परोपकारी: रोज 7.4 करोड़ रुपए दान किए; अंबानी दूसरे, बजाज तीसरे नंबर पर

Spread the love


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की 191 धनी शख्सियतों ने पिछले साल 10,380 करोड़ रुपए दान दिए। एडलगिव-हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2025 के मुताबिक, HCL के संस्थापक शिव नाडर एक बार फिर देश के सबसे बड़े परोपकारी रहे हैं। पिछले साल रोजाना औसतन 7.4 करोड़ रुपए दान दिए।

नाडर और परिवार 5 साल में चौथी बार सूची में शीर्ष पर रहा है। रिलायंस के मुकेश अंबानी दूसरे और बजाज ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। सूची में 24 महिलाएं हैं। महिलाओं में रोहिणी निलेकणी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 204 करोड़ रुपए दान किए। दूसरे स्थान पर बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ ने 83 करोड़ रुपए दान किए।

वहीं, जेरोधा के निखिल कामत (39) और नितिन कामत (46) सबसे युवा परोपकारियों में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 147 करोड़ रुपए दान किए। दूसरे स्थान पर रहे बिन्नी बंसल (42) ने 18 करोड़ रुपए दान किए।

कई पेशेवर प्रबंधकों ने अपनी निजी संपत्ति से दान किया

कई प्रमुख पेशेवर प्रबंधकों ने अपनी निजी संपत्ति से दान किया। इनमें एल एंड टी ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एएम नाइक (54 करोड़), अमित चंद्रा और अर्चना चंद्रा (47 करोड़) और वेंचर कैपिटलिस्ट प्रशांत प्रकाश और अमिता प्रशांत (17 करोड़) शामिल हैं।

रिलायंस ने सीएसआर के तहत 1,309 करोड़ रुपए दान किए

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सबसे ज्यादा 1,309 करोड़ रुपए दान किए। यह अनिवार्य खर्च से 261 करोड़ रुपए अधिक है। रुंगटा सन्स ने 181 करोड़ रुपए का सीएसआर किया, जो तय खर्च से 114 करोड़ रुपए ज्यादा था। जिंदल स्टील एंड पावर ने 267 करोड़ रुपए सीएसआर पर खर्च किए, जो उनके तय खर्च से 100 करोड़ रुपए अधिक है।

इंफोसिस ने नया रिकॉर्ड बनाया

इंफोसिस के सह-संस्थापकों और उनके परिवारों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। नंदन निलेकणी, क्रिस गोपालकृष्णन, के. दिनेश, रोहिणी निलेकणी और कुमारी शिबुलाल ने मिलकर इस साल 850 करोड़ रुपए से अधिक दान किए। यह एक ही कंपनी से जुड़ा सबसे बड़ा परोपकारी योगदान है।

पिछले साल भी सबसे ज्यादा दान नाडर ने दिया था

HCL के को-फाउंडर शिव नाडर पिछले साल भी देश के सबसे बड़े परोपकारी थे। शिव और उनके परिवार ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2,153 करोड़ रुपए का दान दिया था। यानी रोजाना 5.90 करोड़ रुपए दिए थे। यह जानकारी भी एडलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथरोपी लिस्ट 2024 में दी गई थी।

इस लिस्ट के मुताबिक, दानवीरों की लिस्ट की टॉप 10 हस्तियों ने कुल 4,625 करोड़ रुपए का दान दिया था, जो लिस्ट में टोटल दान का लगभग 53% था। लिस्ट में कृष्णा चिवुकुला और सुस्मिता एंड सुब्रतो बागची ने 7वीं और 9वीं पोजिशन हासिल की थी। टॉप 10 में से 6 दानवीरों ने अपने CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत शिक्षा में ज्यादा पैसा दिया था।

दुनिया के 52वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं शिव नादर

HCL के फाउंडर शिव नाडार ने HCL कॉर्प और वामा दिल्ली में अपनी 47% हिस्सेदारी बेटी रोशनी नाडार मल्होत्रा को गिफ्ट की थी।

HCL के फाउंडर शिव नाडार ने HCL कॉर्प और वामा दिल्ली में अपनी 47% हिस्सेदारी बेटी रोशनी नाडार मल्होत्रा को गिफ्ट की थी।

79 साल के शिव नादर एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और शिव नादर फाउंडेशन के फाउंडर तथा चेयरमैन इमेरिटस हैं। शिव नादर दुनिया के 52वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 34.4 बिलियन डॉलर (2.99 लाख करोड़ रुपए) है।

1976 में हुई थी HCL टेक की शुरुआत

HCL टेक के फाउंडर शि‌व नाडर हैं। उन्होंने HCL को 1976 में स्थापित किया था। इसके चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर सी विजयकुमार हैं। कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर का काम करती है। HCL में 2,27,481 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *