शुक्र ग्रह ने बदली राशि:  अब शुक्र 5 फरवरी तक रहेगा मकर राशि में, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

शुक्र ग्रह ने बदली राशि: अब शुक्र 5 फरवरी तक रहेगा मकर राशि में, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Venus Changed Its Zodiac Sign, Venus In Capricorn, Shukra In Makar Rashi, Horoscope About Venus Transit In Hindi

18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्र ग्रह ने 12 जनवरी की रात धनु से मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। अब ये ग्रह 5 फरवरी तक इसी राशि में रहेगा। मकर शनि की राशि है और शनिदेव शुक्र के मित्र हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। शुक्र के शुभ फल पाने के लिए हर शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे चीनी, चावल और दूध का दान करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शुक्र मंत्र ॐ शुं शुक्राय नमः का जप करें।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

शुक्र इस राशि के दसवें भाव में यानी मकर राशि में है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे। अगर आप कला, फैशन या विलासिता की वस्तुओं के व्यापार से जुड़े हैं, तो ये समय लाभ का है। काम की अधिकता के कारण आप परिवार को कम समय दे पाएंगे।

  • वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि के नौवें भाव में है, इस कारण भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्राएं सुखद रहेंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय अनुकूल है। पिता के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी।

  • मिथुन राशि

आठवें भाव में शुक्र होने से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। शत्रुओं की वजह से नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए संवाद स्पष्ट रखें।

  • कर्क राशि

शुक्र सातवें भाव में यानी मकर राशि में है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा और नए अनुबंध मिल सकते हैं। सामाजिक दायरे में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • सिंह राशि

इस राशि के छठे भाव में शुक्र के आने से शत्रुओं पर नियंत्रण बना रहेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। विलासिता की चीजों पर खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर खान-पान में लापरवाही न करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।

  • कन्या राशि

पांचवें भाव में शुक्र के आने से प्रेम संबंध सुधरेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई नया रिश्ता मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। शेयर बाजार या निवेश से लाभ होने की संभावना है।

  • तुला राशि

शुक्र इस राशि के चौथे भाव में यानी मकर राशि में है। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। नया वाहन या भूमि खरीदने की योजना बन सकती है। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

  • वृश्चिक राशि

तीसरे भाव में शुक्र होने से इन लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। संवाद शैली प्रभावशाली रहेगी। कला और लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को ख्याति मिलेगी।

दूसरे भाव में शुक्र होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बीतेगा। वाणी में मधुरता आएगी, जिससे बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

शुक्र इसी राशि में है। शुक्र व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप खुद पर ध्यान देंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

  • कुंभ राशि

बारहवें भाव में शुक्र होने से सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। नए संपर्कों से लाभ हो सकता है। हालांकि, अत्यधिक खर्च बजट बिगाड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। नींद की कमी या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी।

ग्यारहवें भाव में शुक्र होने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से लाभ होगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा और सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या इंसेंटिव मिलने के योग हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *