शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार:  सेंसेक्स 30 अंक चढ़कर 81,350 पर कारोबार कर रहा; IT, मेटल और फार्मा शेयरों में ज्यादा खरीदारी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार: सेंसेक्स 30 अंक चढ़कर 81,350 पर कारोबार कर रहा; IT, मेटल और फार्मा शेयरों में ज्यादा खरीदारी

Spread the love


मुंबई18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 29 मई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार है। सेंसेक्स करीब 30 अंक चढ़कर 81,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 10 अंक नीचे 24,750 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट है। जोमैटो, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा के शेयर 1% ऊपर हैं। बजाज फाइनेंस, SBI, कोटक बैंक के शेयरों में करीब 1% की गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 में तेजी और 27 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल और फार्मा इंडेक्स में 1% की तेजी है। वहीं, FMCG, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.5% की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 633 अंक (1.68%) बढ़कर 38,356 पर और कोरिया का कोस्पी 46 अंक (1.71%) ऊपर 2,716 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 200 अंक (0.90%) ऊपर 23,450 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट करीब 25 अंक (0.75%) चढ़कर 3,340 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 244 अंक गिरकर 42,099 पर, नैस्डेक कंपोजिट 98 अंक नीचे 19,101 पर और S&P 500 भी 33 अंक (0.67%) गिरकर 5,889 पर बंद हुआ था।

28 मई को घरेलू निवेशकों ने 1,746 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 28 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 4,663 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,912 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 17,339 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 54,260 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।

कल शेयर बाजार में गिरावट रही थी

शेयर बाजार में कल यानी 28 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 239 अंक की गिरावट के साथ 81,312 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की गिरावट रही, ये 24,752 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *