{“_id”:”67bf0ad03603d2727906c333″,”slug”:”woman-dancing-on-the-song-tamma-tamma-loge-is-not-delhi-cm-rekha-gupta-2025-02-26″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: ‘तम्मा तम्मा लोगे’ गाने पर डांस कर रही महिला दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता नहीं हैं, पड़ताल में जानें सच”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो एक हिंदी फिल्म के एक गाने पर डांस कर रही है। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो में डांस करने वाली महिला दिल्ली की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।
Trending Videos
बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो में डांस कर रही महिला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता नहीं बल्कि वीडियो क्रियेटर मीरा हैं।
वायरल वीडियो में ‘तम्मा-तम्मा लोगे’ गाने पर एक महिला को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के ऊपर एक टेक्स्ट लिखा है, ‘ अफसोस, ये दिल्ली की सीएम है’।
फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को ‘दिल्ली सीएम’ कैप्शन के साथ शेयर किया है।’
बूम को व्हाट्सएप टिपलाइन (7700906588) पर भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की सत्यता की जांच के लिए वीडियो बूम को भेजा है।
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के दौरान हमें इंस्टाग्राम पर 12 जनवरी को अपलोड किया गया पूरा वीडियो मिला।
बोल्ड मीरा स्वैग नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पहली बार अपलोड किया गया था। अकाउंट को स्कैन करने पर हमें ज्ञात हुआ कि वीडियो में डांस कर रही मीरा नाम की महिला एक डांसर एवं वीडियो क्रियेटर हैं। जिनके वीडियो को सीएम रेखा गुप्ता के दावे से वायरल किया जा रहा है।
Claim : दिल्ली की मुख्यमंत्री ‘तम्मा तम्मा लोगे’ गाने पर डांस कर रही हैं।
Fact Check : वीडियो में डांस कर रही महिला एक वीडियो क्रियेटर मीरा हैं।
(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
Spread the love नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक विदेश से आने वाले फंड्स में सुधार और घरेलू आर्थिक संकेतों की मजबूती के बीच फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) का भारतीय इक्विटी मार्केट पर भरोसा मजबूत हो रहा है। अगस्त 2026 में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में ₹23,544 करोड़ का नेट इनफ्लो […]
Spread the love सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है। इस पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि रूस ने 10 लाख भारतीय मजदूरों को भर्ती करने की योजना रद्द कर दी है। अब चीन के श्रमिक भर्ती किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि पहले रूस ने भारतीय […]
Spread the love नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक कंपनी पर आरोप है कि चैट-GPT ने लड़के की आत्मघाती सोच को बढ़ावा दिया। ओपनएआई अपने चैटबॉट चैटजीपीटी के लिए नए पैरेंटल कंट्रोल और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी चैटबॉट में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक्स्ट्रा […]