{“_id”:”67b4135aeca588a7220185d9″,”slug”:”sambhal-accident-roadways-bus-ran-over-couple-both-died-four-year-old-child-injured-2025-02-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”संभल में हादसा: रोडवेज को रोकने के लिए दिया हाथ, बस ने दंपती को राैंदा, दोनों की माैत..चार साल की मासूम जख्मी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बस की टक्कर से दंपती ने गंवाई जान – फोटो : संवाद
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली बदायूं हाईवे पर गॉव सेजना मुस्लिम के निकट रोडवेज बस दंपती को टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मंगलवार की सुबह की है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि रामेश्वर (30) पुत्र माखन राम और उसकी पत्नी बदामी (28) निवासी गांव बागरिया का मोहल्ला, नंदपुर सेवा जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं।
Trending Videos
वह सेजना मुस्लिम गांव में काफी समय से भीख मांगने और मजदूरी करने का काम करते हैं। सुबह सेजना मुस्लिम से गन्नौर के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी बदायूं की तरफ से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस को रोकने के लिए हाथ का इशारा किया। तभी बस ने दोनों को कुचल दिया बादामी के गोद में लगी उसकी चार वर्ष की बेटी कोना गोदी से दूर जा गिरी।
मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उनको किनारे कर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भेजा जहां पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजहर अली ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी बदामी की भी मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
गुन्नौर क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में रहते हैं राजस्थानी लोग
गुन्नौर तहसील क्षेत्र में राजस्थानी लोग अलग अलग जगह पर परिवार के सैकड़ों की संख्या में रहते हैं। इसमें अधिकतर महिला गांव-गांव जाकर आटा मांगने का काम करती हैं। पुरुष खेतों में मजदूरी भी करते हैं। राजस्थान निवासी रामफूल ने बताया कि वह गुन्नौर क्षेत्र मे कई वर्षों से रह रहे हैं। जो काम मिल जाता है कर लेते हैं। हमारे लोग गुन्नौर, सेजना मुस्लिम, बबराला, रजपुरा, गवां आदि अलग-अलग स्थान पर रहकर गुजर बसर करते हैं।
Spread the love ट्रेन में सफर के दौरान यदि कोई बीमार पड़ता है तो परेशान न हों। रेलवे अब मुख्य स्टेशनों के प्लेटफाॅर्मों पर मेडिकल स्टोर खोलने जा रहा है। इन मेडिकल स्टोर्स पर यात्रियों को पेट दर्द से लेकर किसी भी बीमारी के लिए डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाएं मिल जाएंगी। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश में सुबह सुबह पुलिस और एसटीएफ ने आतंक का पर्याय बने दो बदमाशों का शिकार किया। एसटीएफ ने एक लाख के इनामी सिराज अहमद को मार गिराया। तो पुलिस ने 50 हजार के इनामी आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर के ढेर कर दिया। इन दोनों बदमाशों ने पुलिस की नाक […]
Spread the love इंसान और जानवरों में प्यार के किस्से कहानी तो खूब सुनें होंगे। लेकिन एक ऐसी ही कहानी औरैया जनपद में सामने आई है। यहां पर ग्रामीणों ने एक वर्षीय गाय का जन्मदिन खूब जश्न से साथ मनाया। बर्थ डे पर लोगों ने रोली चंदन से गाय का तिलक किया। बाद में केक […]