सिनेमा

संभावना सेठ ने दिखाया जुड़वां बच्चों का चेहरा, बेटा और बेटी संग दिए क्यूट पोज

Spread the love


भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद मां बनी थी. उन्होंने सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों का वेलकम किया. पहले संभावाना ने बच्चों का नाम रिवील किया था. अब फाइनली उन्होंने अपने बेटे और बेटी का चेहरा भी दिखाया. 

संभावना सेठ ने दिखाया जुड़वां बच्चों का चेहरा
गणेश चतुर्थी के मौके पर  संभावना सेठ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो और उनके पति बच्चों को संग नजर आएं. संभावना सेठ फोटो में व्हाइट और रेड साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं.

फोटोज में वो और उनके पति अविनाश द्विवेदी दोनों बच्चों को गोद में लिए कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. कपल ने बेटा और बेटी की सोलो फोटो भी शेयर की है. वहीं एक और तस्वीर में बच्चे अपने दादा और दादी के साथ नजर आएं.  

फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,  ‘गणपति बप्पा मोरया. हमारे नन्हे फरिश्तों से मिलिए ध्वजा और युगार्थ.’ इसके साथ उन्होंने ईविल आई वाला इमोज भी लगाया.

संभावना ने इस बार अपने बच्चों संग धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई. 

ये भी पढ़ेंः भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में पहुंचे सलमान, बप्पा की भक्ति में डूबे भाईजान

सेलेब्स ने लुटाया प्यार
संभावना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सेलेब्स ने भी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया. भारती सिंह ने कमेंट में लिखा, ‘बहुत सारा प्यार.’, गौहर खान ने लिखा, ‘बच्चों के लिए प्यार और आशीर्वाद.’ इसके अलावा मोनालिसा और सपना चौधरी ने भी प्यार लुटाया.

45 की उम्र में बनीं मां
बता दें, संभावना सेठ ने इससे पहले जुलाई में अपने बच्चों का नाम रिवील किया था. एक्ट्रेस ने 45 की उम्र में 4 जून को जुड़वा बच्चों का वेलकम किया. उनका 8 बार आईवीएफ फेल और कई बार मिसकैरिज हो चुका है. संभावना सेठ ने साल 2016 में अविनाश द्विवेदी से शादी की थी. 

संभावना सेठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर यूट्यूब पर व्लॉग शेयर बच्चों के बारे में अपडेट्स देती रहती हैं. 

ये भी पढ़ेंः ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया ‘बिग बॉस 20’, टॉप 10 में शामिल ये शोज-फिल्में





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *