सपने में शिवलिंग दिखना शुभ है कि अशुभ? जानें क्या कहता है ब्रह्मवैवर्त पुराण: Sapne me Shivling Dekhne ka Arth
मनोरंजन

सपने में शिवलिंग दिखना शुभ है कि अशुभ? जानें क्या कहता है ब्रह्मवैवर्त पुराण: Sapne me Shivling Dekhne ka Arth

Spread the love


Sapne Me Shivling Dikhna: अधिकतर लोगों को सोते ही सपनों के देश में चले जाते हैं। हजारों तरह के सपनों को देखने के बाद सुबह इस सोच में पड़ जाते हैं कि इनका देखना शुभ है कि नहीं। ऐसे ही कई लोगों को सपनों में शिवलिंग या फिर शिव जी दिखाई देते हैं। इसका क्या मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के द्वारा देखे गए हर एक सपना जरूरी नहीं है कि वह सच हो। लेकिन इनका कोई न कोई मतलब अवश्य होता है। सावन के मौके में हर कोई शिवमय होता है। इस दौरान अगर शिवलिंग के दर्शन हो जाए, तो काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं सपने में शिवलिंग दिखने का क्या है अर्थ…

सपने में शिवलिंग दिखना शुभ है कि अशुभ?

यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में भगवान शंकर का शिवलिंग दिखाई देता है, तो यह अत्यंत शुभ और फलदायक संकेत माना जाता है। इस संबंध में पुराणों में भी स्पष्ट उल्लेख मिलता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड के 77वें अध्याय के 32वें श्लोक में इसका उल्लेख है कि यदि किसी को ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह के समय, जब वातावरण पवित्र और शांत होता है, उस समय शिवलिंग का दर्शन स्वप्न में हो जाए, तो यह उस व्यक्ति के जीवन में सफलता के संकेत देता है।

ऐसा स्वप्न यह दर्शाता है कि व्यक्ति की बुद्धि और विवेक में सकारात्मक और दिव्य ऊर्जा का संचार हो रहा है। यदि कोई बालक या युवा परीक्षा या किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी कर रहा है और उसे ब्रह्म मुहूर्त में शिवलिंग का दर्शन होता है, तो निश्चित रूप से वह अपने कार्य में सफल होगा और मात्र तीन महीनों के भीतर उसे सफलता प्राप्त हो सकती है।

स्वप्न में शिवलिंग का दर्शन होना, चाहे वह हकीकत में हो या स्वप्न में—दोनों ही रूपों में यह दर्शन जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। यह ईश्वरीय कृपा का प्रतीक होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति का संकेत देता है। यह स्वप्न दर्शाता है कि व्यक्ति को अपने कार्यों में विशेष रूप से आध्यात्मिक या धार्मिक मार्ग में आगे बढ़ने का संकेत मिल रहा है, और ईश्वर की विशेष कृपा उस पर बनी हुई है।

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *