सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका:  UPPSC असिस्टेंट डायरेक्टर और NHAI डिप्टी मैनेजर की भर्तियां, CBSE बोर्ड रिजल्ट घोषित
शिक्षा

सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: UPPSC असिस्टेंट डायरेक्टर और NHAI डिप्टी मैनेजर की भर्तियां, CBSE बोर्ड रिजल्ट घोषित

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • UPPSC Recruitment For 50 Posts; NHAI Has 60 Vacancies For Deputy Manager; CBSE Board 10th 12th Result Released

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात UPPSC असिस्टेंट डायरेक्टर सहित 50 पदों पर भर्ती की और NHAI में डिप्टी मैनेजर की 60 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के रिटायरमेंट की और टॉप स्टोरी में जानकारी CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की।

करेंट अफेयर्स

1. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना रिटायर हुए

आज, 13 मई को सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस संजीव खन्ना चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के पद से रिटायर हो रहे हैं।

जस्टिस खन्ना करीब 6 महीने देश के CJI रहे।

जस्टिस खन्ना करीब 6 महीने देश के CJI रहे।

  • सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल साढ़े पांच साल का रहा।
  • जस्टिस खन्ना ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से अपने वकालत की शुरुआत की थी।
  • नवंबर, 2024 में जस्टिस खन्ना देश के 51वें चीफ जस्टिस बने थे।
  • वे 10 नवंबर, 2024 को CJI डीवाई चंद्रचूड़ के रिटायर्ड होने के बाद CJI बने थे।

2. IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी

12 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर IPL 2025 के नए शेड्यूल की जानकारी दी गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर IPL 2025 के नए शेड्यूल की जानकारी दी गई।

  • IPL 2025 17 मई से फिर शुरू होगा।
  • 6 वेन्यू पर लीग स्टेज के बचे हुए 13 मैच होंगे।
  • प्लेऑफ स्टेज 29 मई से खेला जाएगा।
  • वहीं, 3 जून को फाइनल मुकाबला होगा।
  • पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण 9 मई को IPL सस्पेंड करना पड़ा था।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. UPPSC में 50 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर, फाइलेरिया कंट्रोल ऑफिसर, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर के 50 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 16 जून 2025 तक का समय दिया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री
  • कुछ पदों के लिए वर्क एक्सपीरियंस जरूरी

एज लिमिट :

  • न्यूनतम 21 वर्ष
  • अधिकतम : 45 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 105 रुपए
  • एससी/एसटी : 65 रुपए
  • दिव्यांग (पीएच) : 25 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

पद के अनुसार, 67,700-2,08,700 रुपए प्रतिमाह

2. NHAI में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vacancy.nhai.org के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

  • जनरल : 27 पद
  • एससी : 09 पद
  • एसटी : 04 पद
  • ओबीसी : 13 पद
  • ईडब्ल्यूएस : 07 पद
  • कुल पदों की संख्या : 60

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • सिविल इंजीनियरिंग में GATE 2025 स्कोर के बेसिस पर
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

एज लिमिट :

  • अधिकतम 30 साल
  • एससी, एसटी को 5 साल की छूट
  • ओबीसी को 3 साल की छूट
  • एक्स सर्विसमैन को 5 साल की छूट

सैलरी :

28 हजार -1 लाख 60 हजार रुपए प्रतिमाह

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. CBSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया 13 मई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 93.60% और 12वीं में 88.39% स्‍टूडेंट्स पास हुए। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल 10वीं और 12वीं के करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे। इस साल लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा। 10वीं में लड़कियों का रिजल्‍ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 92.63% रहा है। वहीं, 12वीं में लड़कियों का रिजल्‍ट 91.64% और लड़कों का रिजल्‍ट 85.70% रहा है। यानी दोनों क्‍लासेज में लड़कियों ने बाजी मारी है।

2. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित

महाराष्ट्र बोर्ड ने आज, 13 मई की दोपहर 1:00 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षाएं 21 फरवरी 2025 से 17 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल पास प्रतिशत 94.10 प्रतिशत रहा है, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 96.14 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 92.31 फीसदी रहा है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *