{“_id”:”681702f72f7c1ce8fa0d794c”,”slug”:”marriage-fixed-on-insta-girl-refused-to-go-to-pakistan-her-photos-viral-2025-05-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh: इंस्टा पर दोस्ती के बाद तय हुई शादी, चलने को कहा पाकिस्तान, युवती ने किया इन्कार, फिर हुआ यह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती हुई, फिर शादी तय हो गई। युवक ने युवती को शादी के बाद पाकिस्तान ले जाने की बात कही। युवती ने इन्कार कर दिया। इस पर युवक ने युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
शादी से इन्कार सांकेतिक – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र की युवती संग इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती व शादी तय होने के बाद अजीब घटनाक्रम हुआ है। आजमगढ़ के जिस युवक से रिश्ता तय हुआ। उसने शादी के बाद पाकिस्तान चलने का प्रस्ताव रख दिया। इस पर युवती को कुछ शक हुआ। उसने वहां जाने से इन्कार कर दिया तो युवक ने युवती के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। अब मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Trending Videos
युवती ने इस संबंध में पहले एसएसपी को शिकायत दी। जिसमें कहा कि आजमगढ़ निवासी युवक से उसकी तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत पर प्रेम संबंध हो गए। दोनों में शादी तक बात पहुंची। किसी तरह युवती ने अपने परिवार को इस शादी के लिए मना लिया। रिश्ता तय होने से पहले तक युवक ने खुद को दुबई में काम करना बताया। यह भी कहा कि शादी के बाद दोनों दुबई में रहेंगे मगर रिश्ता तय होने के बाद युवक की ओर से कहा जाने लगा कि अब हम दोनों पाकिस्तान में रहेंगे।
इस पर युवती को उसकी बातों पर कुछ संदेह हुआ। अचानक पाक जाने की बात किस वजह से कर रहा है। इस पर उसने वहां जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद रिश्ता खत्म करने तक की बात हो गई। इसके बाद से युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसने अश्लील फोटो इंस्टा आईडी पर डालकर वायरल कर दिए हैं। साथ ही धमकी दी है कि कहीं भी उसका रिश्ता नहीं होने देगा। अगर शादी की तो जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी के निर्देश पर मामले में कोतवाली में आबिद नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love दिल्ली में चल रही एआई समिट में इन दिनों क्रिकेट जगत से जुड़ी एक खास तकनीक चर्चा में है। एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम प्रदर्शित किया जा रहा है, जो खिलाड़ियों के स्टांस, हेड मूवमेंट, बैट स्विंग, फुटवर्क और टाइमिंग का बारीकी से विश्लेषण कर सटीक सुझाव देने का दावा करता […]
Spread the love एक लालची पत्नी ने पहले पैतृक मकान अपने नाम करवा लिया। अब पति पर डेढ़ बीघा जमीन भी नाम करने का दबाव बना रही है। उसने ऐसा करने से इन्कार किया तो अपने सहयोगियों की मदद से लहूलुहान कर दिया। इस घटना में पत्नी, दो नामजद समेत चार लोग फंस गए हैं। […]
Spread the love {“_id”:”67a462e777a10d8b7e0fa7bd”,”slug”:”bhadaini-murder-case-accused-vicky-with-bounty-of-1-lakh-arrested-in-varanasi-2025-02-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भदैनी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: एक लाख का इनामी विक्की व उसका भाई गिरफ्तार, पांच लोगों की हत्या का है आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} विशाल गुप्ता उर्फ विक्की व प्रशांत गुप्ता उर्फ जुगनू – फोटो : अमर उजाला विस्तार बीते साल का चर्चित मामला यानी पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड मामले […]