सरकारी नौकरी:  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 523 पदों पर भर्ती; 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम के सिलेक्शन
शिक्षा

सरकारी नौकरी: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 523 पदों पर भर्ती; 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम के सिलेक्शन

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For 523 Posts In Indian Oil Corporation; Opportunity For 10th, 12th Pass And Graduates, Selection Without Exam

20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 13 – 19 सितंबर के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ट्रेड अप्रेंटिस : 10वीं, 12वीं आईटीआई की डिग्री
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस : डिग्री, बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बीबीए, ग्रेजुएट

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 24 वर्ष
  • ओबीसी (एनसीएल) : 03 वर्ष की छूट
  • एससी/एसटी : 05 वर्ष की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी (यूआर) : 10 वर्ष की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी-एनसीएल) : 13 वर्ष की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) : 15 वर्ष की छूट

स्टाइपेंड :

अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट के बेसिस पर
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • डेट ऑफ बर्थ के रूप में संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं/ एसएसएलसी/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति वैधता प्रमाण पत्र (केवल महाराष्ट्र राज्य के लिए लागू)
  • पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पैन कार्ड/ आधार कार्ड
  • हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ
  • नीली स्याही में सिग्नेचर।

ऐसे करें आवेदन :

  • IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करने के बाद इंडियन ऑइल पाइपलाइन पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in पर जाकर एप्लिकेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

बिहार STET 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू; एज लिमिट 37 साल, 16 सितंबर लास्ट डेट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू है। उम्मीदवार बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

बिहार में 129 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं, 12वीं से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 37 साल

बिहार स्टेट चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसायटी (राज्य बाल संरक्षण समिति) बिहार ने 129 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *