- Hindi News
- Career
- Recruitment For 309 Posts In Airport Authority Of India; Last Date Today, Salary Up To 1 Lakh 40 Thousand
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 309 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 24 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ BSc की डिग्री या इंजीनियरिंग में डिग्री (किसी एक सेमेस्टर में मैथ्स या फिजिक्स की पढ़ाई की हो)
एज लिमिट :
- अधिकतम 27 साल
- आयु की गणना 24 मई 2025 के अनुसार की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी :
- 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रति माह।
- अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।
फीस :
- सामान्य : 1,000 रुपए (जीएसटी सहित)।
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और एएआई के साथ एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग। पूरी करने वालों को छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- सीबीटी एग्जाम
- वॉइस या साइकोलॉजिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के लिए अपनी रजिस्टर्ड जानकारी दर्ज करके सब्मिट करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियर की भर्ती; एज लिमिट 40 वर्ष, एग्जाम, इंटरव्यू से सिलेक्शन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर (AEE) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जून तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
बिहार में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर निकली भर्ती; इंजीनियर को मौका, 26 मई से करें अप्लाई

बिहार पंचायती राज विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट zp.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक के लिए की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ ें

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें








