पीतल कारखाने की आड़ में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर तमंचे, कारतूस, बंदूक और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। शहर के तीन गिरोह मिलकर इस काले धंधे को अंजाम दे रहे थे। मझोला क्षेत्र स्थित कारखाने में तमंचे तो मुगलपुरा क्षेत्र स्थित कारखाने में कारतूस बनाए जा रहे थे।
Trending Videos
2 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी
– फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस व गलशहीद थाने की पुलिस ने मझोला क्षेत्र के तारीख नगर में जाकिर के मकान में तमंचे बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा। जाकिर ने अपने मकान के एक हिस्से में पीतल का कारखाना खोल रखा था, जिसकी आड़ में तमंचे बनाए जा रहे थे। टीमों ने घेराबंदी कर कारखाने को घेर लिया और मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
3 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी
– फोटो : संवाद
पुलिस ने मौके से सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी निवासी अंकित, मझोला के वसंत विहार निवासी अरुण, कटघर के मछरिया निवासी अंशुमन, मझोला के खुशहालपुर निवासी तुषार, मुगलपुरा के खोखरान निवासी जावेद, गलशहीद के सीधी सराय निवासी समीर, कटघर के करूला निवासी इदरीश, मझोला के तारीख नगर निवासी जाकिर, कटघर के रहत नगर निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया है।
4 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी
– फोटो : संवाद
5 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी
– फोटो : संवाद
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित और जावेद पर अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम समेत खिलाफ पांच-पांच, समीर के खिलाफ तीन, इदरीश, अरुण व तुषार के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
Spread the love {“_id”:”6a9bc3b205d8af23080fc7cf”,”slug”:”antf-arrests-interstate-smuggler-in-bareilly-2026-09-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, 2.60 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 05 Sep 2026 12:54 PM IST एएनटीएफ बरेली इकाई ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। टीम ने फरीदपुर निवासी जब्बार खान को गिरफ्तार किया […]
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दो घंटे की बारिश और शहर की सड़कें फिर […]
Spread the love राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके निराकरण के लिए उन्हें भरोसा दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। […]