खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे की बारिश और शहर की सड़कें फिर से लबालब हो गईं। बृहस्पतिवार को दोपहर में भी रिमझिम बारिश होती रही, जिससे फतेहाबाद रोड, दयालबाग, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, शंकरगढ़ पुलिया, अलबतिया रोड, अवधपुरी, खेरिया मोड, धनौली-नरीपुरा रोड, अर्जुन नगर, टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार रोड समेत प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। नगर निगम के जलनिकासी के दावे भी पानी में बह गए। बारिश के बाद शहरवासियों की समस्या जस की तस बनी हुई है।
2 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलभराव की समस्या से यहां ज्यादा जूझे
खेरिया मोड़:
एयरफोर्स स्टेशन के अजीत नगर गेट से ईदगाह पुल और धनौली रोड तक 3 वर्ग किमी. क्षेत्र में डेढ़ फीट तक पानी भरा रहा। यहां टोरंट पावर के बिजली कनेक्शन बॉक्स का हिस्सा पानी में डूब गया। करंट का खतरा बढ़ने पर उपभोक्ताओं ने फोन करके सूचना दी।
3 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैंट स्टेशन रोड:
सुल्तानपुरा से कैंट स्टेशन रोड पर एक फीट तक पानी भरा रहा। करीब 900 मीटर लंबी सड़क का हिस्सा पानी में डूबा रहा, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
4 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उखर्रा रोड:
राजपुर चुंगी के पास उखर्रा नाले से सटी रोड और इससे जुड़ी कॉलोनियों, गलियों में एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा रहा। गलियां ऊंची होने से 25 से ज्यादा घरों में पानी भर गया।
5 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवास विकास कॉलोनी:
सेंट्रल पार्क रोड पर नाला चोक होने से सड़क पर एक फीट तक पानी भर गया, जो शाम तक नहीं निकला। पार्क के गेट से बोदला रोड के बीच 800 मीटर हिस्से में जलभराव रहा।
Spread the love राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी देश व प्रदेशवासियों से शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की। सोमवार को जारी अपने बयान में पहले तो बसपा सुप्रीमो ने पद्म विभूषण, […]
Spread the love Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर […]