Ayodhya: राम मंदिर के 2743 नित्य दर्शन पास हुए अमान्य, श्रद्धालु परेशान, चढ़ावा चोरी के बाद से हो रही मुश्किल
होम

Ayodhya: राम मंदिर के 2743 नित्य दर्शन पास हुए अमान्य, श्रद्धालु परेशान, चढ़ावा चोरी के बाद से हो रही मुश्किल

Spread the love


राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद निष्प्रभावी किए गए 2743 नित्य दर्शन पास की व्यवस्था अब भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। इसके चलते नियमित रूप से रामलला के दर्शन करने वाले साधु-संतों और अयोध्या के स्थानीय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन श्रद्धालुओं के नित्य दर्शन पास की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनके पास भी निरस्त किए जा रहे हैं, जबकि नए नित्य दर्शन पास फिलहाल जारी नहीं किए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, चोरी प्रकरण के बाद नित्य दर्शन पास निष्प्रभावी कर दिए गए थे। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट सभी नित्य पासों की समीक्षा कर रहा है। समीक्षा के दौरान जिन पासों की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें निरस्त किया जा रहा है। हालांकि, उनकी जगह नए नित्य दर्शन पास जारी न होने से नियमित दर्शन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस की दो टूक- आठ अगस्त को अपने तय समय पर प्रयागराज आएंगे राहुल, युवाओं को लामबंद करेगी पार्टी



ये भी पढ़ें – मायावतीं बोलीं- वह हमेशा वफादार रहे, कभी नहीं छोड़ा साथ; पिता की विरासत संभालेंगे यूकेश?

सबसे अधिक परेशानी उन साधु-संतों और स्थानीय श्रद्धालुओं को हो रही है, जो लंबे समय से नित्य दर्शन पास के माध्यम से प्रतिदिन रामलला के दर्शन करते रहे हैं। पास समाप्त होने के बाद उन्हें सामान्य व्यवस्था के तहत दर्शन करना पड़ रहा है और नए नित्य पास मिलने की समय-सीमा भी तय नहीं की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *