सरकारी नौकरी:  बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 30 अगस्त तक करें अप्लाई
शिक्षा

सरकारी नौकरी: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 30 अगस्त तक करें अप्लाई

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • The Last Date For Application For Recruitment Of 500 Posts In Bank Of Maharashtra Is Near, Apply By 30 August

23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से ऑफिसर स्केल 2 (Generalist Officer) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त तय की गई है।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रोबेशन पीरियड 6 महीने का होगा। न्यूनतम सर्विस पीरियड 2 साल है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन, डुअल डिग्री प्रोग्राम पास किया हो।
  • ओबीसी, एसटी, एससी ने न्यूनतम 55% अंकों से ग्रेजुएट किया हो।
  • सीए क्वालिफाइड भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों के पास पोस्ट क्वालिफिकेशन तीन साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 35 वर्ष
  • अधिकतम उम्र में उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • उम्र की गणना 31 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर होगी।

सैलरी :

  • 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह
  • डीए, एचआरए, सीसीए, मेडिकल सहित अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

फीस :

  • अनरिजर्व, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए
  • एससी, एसटी : 118 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन एग्जाम
  • इंटरव्यू

एग्जाम पैटर्न :

  • इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और प्रोफेशनल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा और इंटरव्यू दोनों को मिलाकर जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 50% अंक लाना होगा।
  • एससी/एसटी/ ओबीसी/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 45% मार्क्स लाना होगा।
  • एग्जाम ड्यूरेशन 2 घंटे होगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर bankofmaharashtra.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

बिहार में पॉलिटेक्निक संस्थानों में एचओडी के 218 पदों पर भर्ती; 2 सितंबर से आवेदन, सैलरी 1.31 लाख तक

बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (एचओडी) के 218 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

बिहार में 935 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स को मौका, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू कर दी है। उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *