Fact Check:अमेरिका के स्टेट हाउस ऑफ ओहियो में जबरन भारत का झंडा फहराने का दावा झूठा, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check:अमेरिका के स्टेट हाउस ऑफ ओहियो में जबरन भारत का झंडा फहराने का दावा झूठा, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर अमेरिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बिल्डिंग नजर आ रही है। बिल्डिंग के बाहर एक कोने पर अमेरिकी झंडा तो वहीं दूसरे कोने पर भारतीय ध्वज तिरंगे को लहराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रही बिल्डिंग को स्टेट हाउस ऑफ ओहियो का बताया जा रहा है, दावा किया जा रहा है कि भारतीय मूल के लोगों ने ओहियो स्टेट का झंडा हटाकर भारतीय ध्वज लगा दिया। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि भारत के प्रवासियों ने कोलंबस के स्टेट हाउस पर ओहियो राज्य का झंडा उतारकर तिरंगा नहीं लगाया है। यह झंडा भारत के स्वतंत्रता दिवस के दौरान वहां फहराया गया है। वीडियो के जरिए जो दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह के गलत है। 

क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीयों ने कोलंबस के स्टेट हाउस पर ओहियो राज्य के झंडे को हटाकर भारत का तिरंगा लगा दिया है। 

कैप्टिव ड्रीमर (@avaricum777) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “यह चौंकाने वाला वीडियो है जब भारतीय कार्यकर्ता कोलंबस के स्टेट हाउस में ओहियो राज्य का झंडा उतारकर उसकी जगह भारतीय झंडा फहरा रहे हैं। यह गैरकानूनी कैसे नहीं है?” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल  रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो RT_India नाम के एक एक्स अकाउंट पर पोस्ट मिला। वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया था, “भारत विरोधी गलत सूचना! अमेरिकी झंडे की जगह तिरंगा झंडा लगाने का दावा करने वाला वीडियो ऑनलाइन फैल रहा है। इस क्लिप में ओहियो में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी तरह से अनुमति प्राप्त ध्वजारोहण समारोह दिखाया गया है। जो पिछले वर्षों में भी हुआ है। झंडे अभी भी दिखाई दे रहे हैं। जैसा दावा किया जा रहा है, यह कोई आक्रमण या विजय नहीं है।” 

 

आगे हमें ओहियो स्टेट हाउस नाम से एक फेसबुक पेज मिला। यहां भारतीय स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2022 के दिन तिरंगा फहराते हुए एक वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया था “आज भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस है। ओहियो स्टेट हाउस में भारतीय ध्वज फहराया गया। इस सप्ताहांत कोलंबस में भारत महोत्सव का आयोजन हो रहा है।” 

आगे हमें इसी अकाउंट पर एक और वीडियो पोस्ट मिला। इस वीडियो को 29 जून 2024 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया था “आज, ओहियो स्टेट हाउस में कांगो के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांगो का ध्वज फहराया गया।” यह झंडा उसी जगह फहराया जा रहा था जहां भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारत का झंडा फहराया गया था। इससे यह पता चलता है कि भारत के निवासियों ने किसी राज्य का झंडा उतारकर अपने देश का झंडा नहीं फहराया है।  



 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि भारत ने किसी राज्य का झंडा नहीं उतारा है। बल्कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान भारत का झंडा फहराया गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *