- Hindi News
- Career
- Today Is The Last Date To Apply For Madhya Pradesh Teacher Recruitment 2025, Graduates Should Apply Immediately
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 28 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 11 फरवरी तय की है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
माध्यमिक शिक्षक
- सब्जेक्ट टीचर : संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, दो वर्षीय बैचलर एजुकेशन।
- स्पोर्ट्स टीचर : फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष। इसमें एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए युवा भी आवेदन कर सकेंगे।
- म्युजिक टीचर (गायन एवं वादन) : म्युजिक में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
प्राइमरी टीचर
- स्पोर्ट्स टीचर : फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- म्युजिक टीचर (गायन और वाद्य): म्युजिक में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
- डांस टीचर : डांस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 40 वर्ष
- सभी महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
फीस :
- अनारक्षित : 500 रुपए
- एमपी के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन : 250 रुपए
सैलरी :
25300 से 32800 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटेन एग्जाम के बेसिस पर
एग्जाम शेड्यूल :
- इन पदों के लिए परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी।
- यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
- पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।
- दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
- शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य के 13 शहरों में होगी।
- इनमें बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन शामिल हैं।
ऐसे करें आवेदन :
- MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- इस वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और योग्यता प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 200 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 67 साल, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) फरीदाबाद ने मेडिकल विभागों में स्पेशलिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 137 पदों पर निकली भर्ती; फ्रेशर्स को मौका, सैलरी 55 हजार तक

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें








