सरकारी नौकरी:  राजस्थान में 13398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 19 मार्च से करें अप्लाई, एज लिमिट 40 साल
शिक्षा

सरकारी नौकरी: राजस्थान में 13398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 19 मार्च से करें अप्लाई, एज लिमिट 40 साल

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Application Date Extended For Recruitment To 13398 Posts In Rajasthan, Now Apply From 19 March, Age Limit Is 40 Years

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और राज्य मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के अलग-अलग विभाग में संविदा के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 फरवरी से की जानी थी।

इसे तकनीकी कारणों से स्थगित कर 19 मार्च कर दिया गया है। अब उम्मीदवार 19 मार्च से आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की समस्या हो तो Recruitment Portal पर दिये गये Helpdesk Number 0141-2221424/ 2221425, ई-मित्र हेल्पलाइन नंबर 0294-3057541 या E-Mail पर सम्पर्क करें।

राजस्थान एनएचएम में कुल 8256 पदों पर भर्ती की जाएगी वहीं मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कुल 5114 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्तियां राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्र व अनुसूचित क्षेत्रों के तहत की जाएंगी। सभी पदों पर भर्ती संविदा के आधार पर होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

12वीं, ग्रेजुएशन की डिग्री, संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा।

एज लिमिट :

  • 21 – 40 वर्ष
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग,अति पिछड़ा वर्ग,आर्थिक रूप से कमजोर : 5 साल की छूट दी गई है
  • महिला उम्मीदवारों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 10 साल की छूट दी गई है।
  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य : 600 रुपए
  • राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग : 400 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर

सैलरी :

लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

  • यह एग्जाम एमसीक्यू बेस्ड होगा। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • परीक्षा का समय 2 घंटा 30 मिनट (150 मिनट) तय किया गया है।
  • प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या 150 रहेगी ।
  • हर प्रश्न 3 अंक का होगा
  • गलत जवाब दिये जाने पर निगेटिव मार्किंग (-1 अंक) की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को एग्जाम में 40% मार्क्स लाना जरूरी होगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर SSO PORTAL ओपन होगा।
  • इसमें लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। अगर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हैं तो रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • फीस जमा कर दें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

NBCC ने जनरल मैनेजर के पद पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 50 साल, सैलरी 2 लाख 40 हजार तक

NBCC (इंडिया) लिमिटेड ने जनरल मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 मार्च तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 457 पदों पर भर्ती; इंजीनियर्स को मौका, मेरिट बेसिस पर सिलेक्शन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल पाइपलाइन्स पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 3 मार्च तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *