सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर
मनोरंजन

सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर

Spread the love




सलमान खान एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सलमान फिल्म में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि इसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी और तुरंत इसके लिए हामी भर दी। इस रोल के लिए सलमान अपने लुक में बड़ा बदलाव करेंगे। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा, एक्सेल एंटरटेनमेंट और सलमान खान का अहम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सलमान की अगली थिएटर रिलीज फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बता दें कि पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था और यह 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी। हालांकि, बाद में फिल्म का नाम बदल दिया गया और इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। इसके साथ ही सलमान इन दिनों फिल्म ‘SVC63’ की शूटिंग कर रहे हैं। वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन फिल्म को दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में नयनतारा पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज होगी और इसकी शूटिंग अगस्त या सितंबर 2026 तक पूरी हो सकती है। पहली बार सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे सलमान रिपोर्ट के अनुसार, सलमान पहली बार सुपरहीरो जॉनर में भी काम करने जा रहे हैं। यह सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म राज निदिमोरू और कृष्णा डीके निर्देशित करेंगे, जिन्हें ‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है। फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे, जबकि मिथ्री मूवी मेकर्स के स्टूडियो पार्टनर के रूप में जुड़ने की चर्चा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो सलमान खान राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पूरी करने के बाद 2027 की गर्मियों में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *